फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   23 reservoirs of Bundelkhand including Saprar and Lakheri dam will be filled with Ken-Betwa project.

Jhansi News: केन-बेतवा परियोजना से लबालब होंगे सपरार, लखेरी बांध समेत बुंदेलखंड के 23 जलाशय

Sun, 11 Feb 2024 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
23 reservoirs of Bundelkhand including Saprar and Lakheri dam will be filled with Ken-Betwa project.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना (केबीएलपी) के जरिए अक्सर सूखे पड़े रहने वाले जलाशय भी साल भर तक पानी से लबालब भरे रहेंगे। इस परियोजना के जरिए झांसी मंडल के 23 जलाशयों को जोड़ने की योजना है। इनमें झांसी के सपरार, लखेरी, पथरई समेत आठ एवं महोबा के 15 जलाशयों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए डीपीआर बनाने का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है। डीपीआर तैयार होने के साथ ही अगले कुछ माह में यह कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद जताई है।
बारिश कम होने की वजह से झांसी मंडल के कई जलाशय साल भर पूरी तरह नहीं भर पाते। अब इन जलाशयों को केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना के माध्यम से जोड़ने की योजना है। इसके अंतर्गत झांसी में सपरार बांध, लखेरी बांध, पथरई बांध समेत स्यावरी झील, मगरवारा झील, कछनेव झील, मगरपुरा एवं अड़जार तालाब शामिल हैं। महोबा के 15 जलाशय- उर्मिल बांध, मउवा तालाब, मझगंवा, कीरत सागर, बेलाताल, खैलारपुरा, दशरथपुरा, टीकामऊ, थाना, रायपुरा, कुलपहाड़, कमालपुरा, कल्याण सागर, बीजानगर एवं मदन सागर तालाब को भी इस परियोजना से जोड़ा जाएगा। सिंचाई अभियंताओं का कहना है कि अभी यह जलाशय मानसूनी सीजन में भी खाली रह जाते थे। इस वजह से सिंचाई समेत पीने का पानी नहीं मिल पाता। अब इन जलाशयों के केबीएलपी से जुड़ने पर इनमें साल भर पानी रहेगा। इससे रबी सीजन में किसानों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

वर्जन
अधिशासी अभियंता अरविंद सचान का कहना है इन जलाशयों को जोड़ने के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। डीपीआर के तकनीकी परीक्षण कराने के बाद यहां काम आरंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
222 किलोमीटर लंबे लिंक कैनाल से जुड़ेगा बरुआ तालाब

पन्ना में केन नदी पर बन रहे दौधन बांध से करीब 222 किलोमीटर लंबी लिंक कैनाल बनाई जाएगी। इस लिंक कैनाल को बरुआसागर में बरुआ तालाब से जोड़ा जाएगा। इसके जरिए केन नदी का अतिरिक्त पानी बेतवा में लाया जाएगा। यहां से यह पानी पारीछा के पास बेतवा में आएगा। इसके बाद ही इन जलाशयों तक पानी जाएगा। इस परियोजना के जरिए झांसी में करीब 15 हजार हेक्टेयर जमीन में सिंचाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed