{"_id":"5fecdf9f8ebc3e40cf52e312","slug":"227-mangal-dal-distribute-play-kit-jhansi-news-jhs184826799","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए बांटी किट, सीएम योगी ने युवाओं को संबोधित कर दी ये नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए बांटी किट, सीएम योगी ने युवाओं को संबोधित कर दी ये नसीहत
Thu, 31 Dec 2020 01:44 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण इलाकों में युवाओं के बीच खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए 227 मंगल दलों को खेलकूद किट वितरित की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास इसके लिए जागरूकता अभियान चलाएं।
जनपद में ग्यारह मंगल दलों को जिलाधिकारी एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी ने खेलकूद किट सौंपी। इनमें चार वॉलीबाल, दो वॉलीबाल नेट, एक स्किपिंग रोप, दो डिप्स स्टैंड, दो इंफ्लेटर एवं चार फुटबॉल शामिल है। जिला युवा कल्याण अधिकारी वेदप्रकाश चतुर्वेदी के मुताबिक मंगल दलों का गठन 1956 में हुआ था, जबकि महिला मंगल दल 1981 में बनाए गए।
इस समय जनपद में कुल 227 मंगल दल हैं। इसमें 115 युवक और 112 महिला मंगल दल हैं। मंगल दलों का गठन खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ाने के साथ ही सामाजिक कार्यों के लिए किया गया है। इस दौरान उपनिदेशक युवा कल्याण अजय कुमार त्रिवेदी, मंगल दल से रजित सिंह, उपाध्यक्ष अनुज सिंह, ज्योति चौहान, अरुणा, आकाश, राहुल आदि उपस्थित रहे।