फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   2200 people took advantage of health services at Chief Minister Agogya Fair

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 2200 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

Mon, 04 Oct 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
2200 people took advantage of health services at Chief Minister Agogya Fair
झांसी। कोविड-19 की रफ्तार थमते ही टीकाकरण को बढ़ावा देने और डेंगू के प्रभाव को कम करने के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। वहीं मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गईं। जिले में 2200 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया गया।
विज्ञापन

शहर का गुमनावारा क्षेत्र डेंगू प्रभावित होने के कारण विभाग द्वारा तालपुरा, सैंयर गेट और गुमनावारा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नाटक के माध्यम से लोगों को मच्छर जनित रोगों के बारे जानकारी के साथ ही जागरूक किया गया। वहीं तालपुरा और सैयर गेट के कुछ क्षेत्रों में कोविड टीकाकरण धीमा होने के कारण लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया गया। इस मौके पर सत्या पाल, आयूषिका, निष्ठा, अनुष्ठा, राज सिंह, मोहित आदि मौजूद रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जिले में 34 ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत कुल 47 स्थानों पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में 2198 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
विज्ञापन

मेले यह स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं
झांसी। मेले में गोल्डन कार्ड, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण, परिवार नियोजन संबंधी साधनों का परामर्श, प्रसव संबंधी जानकारी, जन्म पंजीकरण, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श, बच्चों में डायरिया, निमोनिया, टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया जांच एवं उपचार की सुविधाएं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed