फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   22 drains will be constructed for Rs 24 crore, will not have to face waterlogging during rains

Jhansi News: 24 करोड़ से 22 नालों का होगा निर्माण, बारिश में जलभराव से नहीं जूझना पड़ेगा

Tue, 12 Dec 2023 11:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
22 drains will be constructed for Rs 24 crore, will not have to face waterlogging during rains
- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मद से कराया जाएगा निर्माण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी में बारिश में होने वाली जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मद से नगर निगम शहर में 22 नालों का निर्माण कराएगा। नगर निगम केंद्र सरकार को इन नालों के निर्माण का प्रस्ताव भेज रहा है।

पठौरिया, मेहंदीबाग, आवास विकास समेत कई इलाकों में बरसात में घरों में पानी भर जाता है। हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से नगर निगम से नाला निर्माण संबंधी प्रस्ताव मांगा गया है। नगर निगम द्वारा 24.52 करोड़ से 22 नालों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसमें वार्ड 53 और 15 में तीन-तीन, वार्ड 13, 31, 50 और 55 में दो-दो नाले बनाए जाएंगे। इसके अलावा वार्ड एक आठ, नौ, 18, 19, 20, 22, 24, 33, 46 में एक-एक नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसमें वार्ड आठ में 1.3 किलोमीटर के नाले का निर्माण होगा। इस पर करीब 7.3 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, वार्ड 24 में 1.75 करोड़ से 800 मीटर, वार्ड 50 में 80.50 लाख से 800 मीटर के नाले का निर्माण होगा। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने बताया कि प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed