{"_id":"5b87008942c79246615453f5","slug":"21535574153-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुदर्शन क्रिया से तनाव मुक्त रह सकते छात्र -Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुदर्शन क्रिया से तनाव मुक्त रह सकते छात्र -Cordination
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुदर्शन क्रिया से तानव मुक्त रह सकते छात्र
- बीयू में प्रेरण कार्यक्रम में डीन इंजीनियरिंग ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के तकनीकी एवं अभियांत्रिकी संस्थान में टीक्यूप-3 प्रोजेक्ट द्वारा आयोजित प्रेरण कार्यक्रम अंतर्गत 16 वें दिन सुबह के सत्र में युवा सशक्तीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें डीन इंजीनियरिंग प्रो. शिव कुमार कटियार ने प्रतिभागियों को बताया कि योग की सुदर्शन क्रिया का आयोजन छात्रों के लिए विशेष तौर पर किया गया है, ताकि तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने में एकाग्र और तनाव मुक्त रह सकें। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से अपने संस्मरण भी साझा किए।
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को खुश रहने के तरीके सिखाए तथा इससे संबंधित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। फिल्म के जरिए विद्यार्थियों को बताया गया कि कैसे वे अपने जीवन की गुणवत्ता को सुधार सकते हैं। टीक्यूप समन्वयक इंजीनियर बृजेंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रेरण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के मस्तिष्क का विकास शारीरिक गतिविधियों तथा खेलकूद आदि के जरिया किया जा रहा है।
टीक्यूप के मीडिया समन्वयक इंजीनियर राहुल शुक्ला ने प्रतिभागियों को प्रतिदिन योगाभ्यास की सलाह दी। कहा कि मन को स्थिर रखते हुए तकनीकी ज्ञान को समझने में अधिक आसानी हो जाती है। इससे छात्र बेहतर तरीके से सीखकर शोध के मार्ग का अनुसरण कर सकते हैं। दूसरे सत्र में डॉ. आलोक गुप्ता ने प्रतिभागियों को रसायन विज्ञान के विषय में कुछ रोचक तथ्यों की जानकारी दी। साथ ही डॉ. गुप्ता ने विज्ञान की भ्रांतियों को विज्ञान के जरिए दूर करने प्रयास किया।
विज्ञापन
बॉक्स..
खेलकूद में ये रहे विजेता
प्रेरण कार्यक्रम के तहत पिछले दस दिनों से चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं में टेबिल टेनिस, शतरंज, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कैरम आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। टेबल टेनिस के फाइनल में विजेता अभिषेक कुमार व जूही रंजन रहीं। 100 मीटर की दौड़ मेें कंप्यूटर साइंस के अविनाश सिंह व कीर्ति मिश्रा, 200 मीटर की दौड़ में मेकेनिकल इंजीनियरिंग के शशांक सिंह ने विजयश्री प्राप्त की। आज के अन्य मुकाबलों में शतरंज की प्रतियोगिता में इलेक्ट्रॉनिक्स तथा इंस्ट्रूमेंटेशन के कृष्ण प्रताप, कैरम में विशाल कुशवाहा विजेता रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में अभिजीत एवं शिवम ने अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मेंटर इंजीनियर तुलिका श्रीवास्तव ने बताया कि बैडमिंटन का फाइनल बृहस्पतिवार को खेला जाएगा।