फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   स्वतंत्र देव सिंह से बातचीत,,,-City

स्वतंत्र देव सिंह से बातचीत,,,-City

Sat, 25 Aug 2018 09:04 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह से बातचीत,,,-City
फोटो
विज्ञापन


राहुल अपनी पार्टी को पढ़ाएं राष्ट्रवाद का पाठ: स्वतंत्र देव सिंह
- राहुल गांधी के संघ को मुस्लिम ब्रदरहुड कहने पर दिया जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से करने के बयान पर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राहुल गांधी संघ पर सवाल खड़े करने की जगह अपनी पार्टी को ईमानदारी और राष्ट्रवाद का पाढ़ पढ़ाएं। विदेशी धरती पर ऐसे बयान देने से देश का अपमान होता है। शनिवार को वह भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा में शामिल होने आए थे।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 1925 से चल रहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पवित्र संगठन है। विभिन्न क्षेत्रों में यहां से निकले लोग ईमानदारी का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। अटल जी, मोदीजी, योगीजी सभी संघ से निकले हैं। राहुल के दादा ने गणतंत्र दिवस की परेड में आरएसएस को आमंत्रित किया था। इंदिरा गांधी, सरदार पटेल और राजीव गांधी संघ का सम्मान करते थे। राहुल को इन सबसे सीखना चाहिए। विपक्ष अटल जी अस्थि कलश यात्राओं को राजनीति कह रहा है, इस सवाल पर उनका कहना था कि अटल जी गली- गली के नेता थे। हर व्यक्ति उनकी अंत्येष्टि में नहीं जा सकता। कलश यात्रा में लोग उनके प्रति श्रद्धा और प्रेम व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed