{"_id":"5b3fa72f4f1c1b0a278b4e13","slug":"21530898223-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सूचना आयुक्त-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सूचना आयुक्त-City
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
पांच दिन में 100 जन सूचना आवेदनों का निस्तारण
- राज्य सूचना आयुक्त ने कहा- पांच अधिकारियों पर लगाया अर्थदंड
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। राज्य सूचना आयुक्त गजेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने मंडलायुक्त कार्यालय में पांच दिन तक 288 जनसूचना के द्वितीय अपीलों के मामलों को सुना, जिसमें 100 का निस्तारण कर दिया गया। पांच अधिकारियों पर अर्थदंड की कार्रवाई की गई। प्रदेश में 38 हजार प्रकरण दूसरी अपील में लंबित है, जिनके निस्तारण का काम चल रहा है।
शुक्रवार को सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि द्वितीय अपील पर वादी को लखनऊ तक नहीं आना पड़े। इसलिए वह हर मंडल मुख्यालय पर जाकर संबंधित जनपदों के आवेदनों का निस्तारण कर रहे हैं। झांसी में जो प्रकरण निस्तारित नहीं हो सकें, उनकी कार्रवाई अब लखनऊ में होगी। सूचनाएं न देने पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिलापूर्ति अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और दो अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ अर्थदंड की कार्रवाई की गई।
वादी को सूचना चरणबद्ध तरीके से ही मांगना चाहिए। वह द्वितीय अपीलीय अधिकारी है। उनसे अगर कोई सीधा सूचनाएं मांगता है तो यह संभव नहीं है।