फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   इलेक्ट्रॉनिक बाजार में धन बरसा, सर्राफा भी चमका-City

इलेक्ट्रॉनिक बाजार में धन बरसा, सर्राफा भी चमका-City

Tue, 17 Oct 2017 08:34 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक बाजार में धन बरसा, सर्राफा भी चमका-City
फोटो..
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक बाजार पर बरसा धन , सराफा भी चमका
- पिछले सालों के मुकाबले डेढ़ सौ फीसदी अधिक बिके फ्रिज
- इस बार बर्तन कारोबार रहा फीका, निराश हुए कारोबारी
-धनतेरस पर देर रात तक भीड़, कई लोग परिवार सहित पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
धनतेरस पर इस बार इलेक्ट्रॉनिक बाजार में जमकर धन बरसा है। लोगों ने फ्रिज, एलईडी की खूब खरीददारी की। सराफा बाजार भी चमका, लेकिन बर्तन कारोबार आधा रह गया। इससे व्यापारी निराश हैं। मानिक चौक, सदर बाजार और सीपरी बाजार के अलावा छोटे बाजारों में भी खासी रौनक रही।
धनतेरस पर कई इलेक्ट्रॉनिक विक्रेताओं ने विशेष ऑफर दिए। इसका उन्हें काफी फायदा मिला। अधिकतर लोगों की पहली पसंद इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीददारी करना रही। फ्रिज और एलईडी टीवी खूब बिके। सबसे ज्यादा बड़ी एलईडी टीवी की मांग रही। इलेक्ट्रॉनिक सामान विक्रेता प्रिंस साहू ने बताया कि इस बार 150 फीसदी फ्रिज अधिक बिके हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी काफी फ्रिज खरीदे हैं। उन्होंने बताया कि 180 लीटर के फ्रिज 9,500 रुपये से शुरू हैं। जबकि, डबल डोर 18,000 रुपये से शुरू हैं। सदर बाजार के इलेक्ट्रॉनिक विक्रेता संजय अरोड़ा ने बताया कि जीरो प्रतिशत पर सामान देने की स्कीम का भी फायदा मिला है। इस बार 40 इंच से बड़ी एलईडी टीवी की लोगों ने जमकर खरीददारी की है। साथ ही फ्रिज भी खूब बिके हैं। पिछले साल की तुलना में बिक्री ज्यादा रही है। उधर, बर्तन बाजार में लोटा, ग्लास, थाली, टंकी की सर्वाधिक बिक्री हुई। हालांकि, जीएसटी लगने के कारण सामान महंगा है। ऐसे में तांबे की जगह ज्यादातर लोगों ने स्टील के बर्तन खरीदे हैं।
विज्ञापन


स्टील के बर्तनों के रेट
...............................
सामान दरें
थाली - 50 से 150
कटोरी - 10 से 20
ग्लास - 25 से 50
जग - 125 से 400
.................................
कीमत रुपये में

फोटो..
मुस्लिम महिलाओं ने भी की खरीददारी
धनतेरस पर मुस्लिम महिलाएं भी खरीददारी करने से पीछे नहीं रहीं। उन्होंने भी बर्तन खरीदे। आरटीओ कार्यालय के पास रहने वाली आसमा और रजिया ने बताया कि धरतेरस पर सामान खरीदने को वह शुभ मानती हैं। पिछले कई से वह धनतेरस पर बर्तन व अन्य सामान खरीदती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो..
वास्तु के हिसाब से खरीदा सामान
धनतेरस पर वास्तु के हिसाब से लोगों ने सामान खरीदा। दुकानदार राहुल कंचन ने बताया कि अब वास्तु को मद्देनजर रखते हुए ग्राहक सामान का रंग भी चयन करते हैं। वहीं, गिफ्ट में लोगों ने फ्लॉवर पॉट, आर्टिफिशियल पौधे, रंग बिरंगी सीनरी खरीदीं।


बोले व्यापारी
..................
फोटो..
40 प्रतिशत कम बिका माल
पिछले साल की तुलना में 40 प्रतिशत की कम बिक्री हुई है। लोगों ने सस्ते बर्तनों को ही खरीदा है। उम्मीद अनुसार माल नहीं बिका।
रामू हयारन, बर्तन विक्रेता, मानिक चौक

फोटो..
शाम से ठीकठाक हुई बिक्री
दोपहर तक दुकान में सन्नाटा पसरा रहा लेकिन शाम के बाद ठीकठाक बिक्री शुरू हुई। इसके बावजूद 50 प्रतिशत बाजार ही हुआ।
संतोष कुमार, बर्तन विक्रेता, मानिक चौक

फोटो..
खूब बिके सिक्के
सोने, चांदी के सिक्कों की धनतेरस पर खूब बिक्री हुई। गणेश-लक्ष्मी भी लोगों ने खरीदे हैं। हालांकि, पिछले साल से थोड़ा कम सामान बिका।
आशीष, सर्राफा व्यापारी, मानिक चौक

फोटो..
मोबाइल मार्केट थोड़ा सुस्त
जीएसटी लगने के बाद मोबाइल मार्केट में थोड़ी सुस्ती आई है। धनतेरस पर पिछले साल से 20 फीसदी मोबाइल कम बिके हैं। मंगलवार को मार्केट बंद रहता है लेकिन कम बिक्री के चलते पिछले तीन मंगलवार से दुकान खोलनी पड़ रही है।
विशाल जैन, मोबाइल विक्रेता, सदर बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed