{"_id":"59a04ad84f1c1b5d0c8b45cb","slug":"21503677144-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: युवक की ससुराल में मौत-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम: युवक की ससुराल में मौत-City
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रेणी - अपराध
--------------
ससुराल की चौखट पर गई मजदूर की जान
सब हेड... परिजनों का ससुरालियों पर मारपीट का आरोप
- पत्नी को लेने आया था ससुराल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बरुआसागर में नाराज पत्नी को लेने आए युवक की ससुराल की चौखट पर ही मौत हो गई। युवक के परिजनों ने ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया। जबकि, पोस्टमार्टम में अधिक शराब और विषाक्त पदार्थ के सेवन को मौत की वजह बताई जा रही है।
महोबा जिले के थाना कुलपहाड़ इलाके के बेलाताल निवासी छिद्दी का पुत्र रामसनेही मजदूरी करता था। उसके तीन बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से रामसनेही की पत्नी अनीता से अनबन चल रही थी, जिससे अनीता बरुआसागर में अपने मायके में आकर रहने लगी थी। रामसनेही उसे कई बार लेने आया, परंतु वह नहीं गई। बृहस्पतिवार को भी रामसनेही उसे लेने बरुआसागर पहुंचा था। यहां उसकी सुसराल के पास ही मौत हो गई। रामसनेही के पिता छिद्दी ने आरोप लगाया कि रामसनेही के साथ अनीता के पिता और भाई ने बेरहमी से मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि, शुक्रवार को हुए पोस्टमार्टम में सामने आया कि अधिक शराब और विषाक्त के सेवन से रामसनेही ने दम तोड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।