फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   21 dec cm arrival in jhansi

21 को झांसी आ सकते हैं मुख्यमंत्री, किसानों से करेंगे सीधी बात

Wed, 16 Dec 2020 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
21 dec cm arrival in jhansi
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों जिलों के दौरे पर हैं। इसी क्रम में उनके 21 दिसंबर को झांसी आने की संभावना है। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बुंदेलखंड के किसानों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में होगा। मुख्यमंत्री के गो आश्रय स्थल के निरीक्षण की भी संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज हो गईं हैं।
विज्ञापन

कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार और किसानों के बीच पिछले एक पखवाड़े से गतिरोध जारी है। कृषि कानून को लेकर सरकार की तमाम दलीलों के बाद भी किसान पिछले हटने को तैयार नहीं है। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की वार्ता के बीच कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। ऐसे में मुख्यमंत्री का झांसी दौरान बेहद अहम माना जा रहा है। 21 दिसंबर को झांसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में झांसी, ललितपुर और जालौन जनपद के किसानों से सीधा संवाद करेंगे। उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही व प्रमुख सचिव देवेश चतुर्वेदी के आने की भी संभावना है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री किसानों से संवाद स्थापित कर कृषि कानून को लेकर किसानों की शंकाओं का समाधान करेंगे। इसके उन्हें लाभ बताए जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री गो आश्रय स्थल, रैन बसेरा का भी निरीक्षण कर सकते हैं। लखनऊ से मुख्यमंत्री के दौरे का इनपुट मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सरकार की प्राथमिकता वाली सभी योजनाओं के अभिलेख दुरुस्त किए जाने लगे हैं। इसके अलावा मौके पर भी व्यवस्थाएं ठीक की जाने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के 21 या 22 दिसंबर को झांसी आने की संभावना है। हालांकि, अभी फाइनल कार्यक्रम नहीं आया है। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर सकते हैं। इसके अलावा सरकार की प्राथमिकता वाली किसी भी योजना का निरीक्षण कर सकते हैं।
- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed