फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   20 striking lekhpal suspended

20 हड़ताली लेखपालों को किया निलंबित

Thu, 19 Dec 2019 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
20 striking lekhpal suspended
झांसी। आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपाल हड़ताल पर हैं। सरकार द्वारा हड़ताल को गैर कानूनी घोषित किए जाने के बाद भी वे काम पर नहीं लौट रहे हैं। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए मंगलवार को जिले के 173 लेखपालों के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई थी। बुधवार को 20 लेखपालों को निलंबित कर दिया गया। काम पर वापस न लौटने पर बर्खास्तगी की भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बी प्रसाद ने बताया कि मोंठ तहसील के पांच, मऊरानीपुर के दो, गरौठा के सात और टहरौली के छह लेखपालों को निलंबित किया गया है। जल्द ही काम पर न लौटने पर बर्खास्तगी भी की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि तमाम लेखपाल काम पर वापस लौटना चाहते हैं, बावजूद कुछ लोग उन्हें लौटने नहीं दे रहे हैं। वे हड़ताल को हवा दे रहे हैं। ऐसे लोगों को भी चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासनिक अफसरों में फेरबदल
झांसी। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया गया। प्रशिक्षु आईएएस ज्वाइंट मजिस्ट्रेेट संजीव कुमार मौर्य को उप जिलाधिकारी सदर बनाया गया है। एसीएम प्रथम अशोक कुमार सिंह को गरौठा का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। सदर तहसीलदार राकेश कुमार को मऊरानीपुर तहसील भेजा गया है। जबकि, ललितपुर से आए अजय कुमार को सदर तहसील की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed