{"_id":"629e4e265d33934cfc38e57e","slug":"20-seats-of-nursing-will-increase-after-four-years-in-paramedical-college-jhansi-news-jhs222293881","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरामेडिकल कॉलेज में चार साल बाद बढ़ेंगी नर्सिंग की 20 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरामेडिकल कॉलेज में चार साल बाद बढ़ेंगी नर्सिंग की 20 सीटें
विज्ञापन
झांसी। पैरामेडिकल कॉलेज में चार साल बाद अब नर्सिंग की 20 सीटें बढ़ेंगी। यही नहीं, नए सत्र से ही बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश भी मिल सकता है। सोमवार को शासन के अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस संबंध में कॉलेज प्रशासन से बात की।
वर्ष 2018 में पैरामेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग का कोर्स शुरू हुआ। ये बुंदेलखंड का एकमात्र सरकारी पैरामेडिकल कॉलेज है। कोरोना काल में रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी तो खासकर सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की कमी काफी महसूस हुई। इस वजह से अब शासन नर्सिंग कॉलेजों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ सीटें भी बढ़ा रहा है। इसी के तहत अब झांसी पैरामेडिकल कॉलेज में नर्सिंग की 20 सीटें बढ़ने जा रही हैं। सोमवार को इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर शासन के अधिकारियों ने पैरामेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से भी वार्ता की। पैरामेडिकल कॉलेज के प्रभारी निदेशक डॉ. अंशुल जैन ने बताया कि नए सत्र में प्रवेश के लिए जून-जुलाई में काउंसलिंग होनी है। ऐसे में इसी सत्र से बढ़ाई जाने वाली सीटों पर प्रवेश मिलने की संभावना है।
संविदा पर मिल सकते 13 शिक्षक
पैरामेडिकल कॉलेज में 10 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक होना चाहिए। मौजूदा समय में 17 शिक्षकों के पद सृजित हैं। इनमें से चार नियमित शिक्षक हैं, जबकि तीन को कानपुर और सैफई कॉलेज से संबद्ध किया हुआ है। बताया गया कि संविदा पर शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में 13 संविदा शिक्षक की जल्द ही नियुक्ति हो सकती है। साथ ही लाइब्रेरी में किताब और लैब में भी संसाधन बढ़ने की संभावना है।