फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   20 seats of nursing will increase after four years in paramedical college

पैरामेडिकल कॉलेज में चार साल बाद बढ़ेंगी नर्सिंग की 20 सीटें

Tue, 07 Jun 2022 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
20 seats of nursing will increase after four years in paramedical college
झांसी। पैरामेडिकल कॉलेज में चार साल बाद अब नर्सिंग की 20 सीटें बढ़ेंगी। यही नहीं, नए सत्र से ही बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश भी मिल सकता है। सोमवार को शासन के अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस संबंध में कॉलेज प्रशासन से बात की।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में पैरामेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग का कोर्स शुरू हुआ। ये बुंदेलखंड का एकमात्र सरकारी पैरामेडिकल कॉलेज है। कोरोना काल में रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी तो खासकर सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की कमी काफी महसूस हुई। इस वजह से अब शासन नर्सिंग कॉलेजों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ सीटें भी बढ़ा रहा है। इसी के तहत अब झांसी पैरामेडिकल कॉलेज में नर्सिंग की 20 सीटें बढ़ने जा रही हैं। सोमवार को इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर शासन के अधिकारियों ने पैरामेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से भी वार्ता की। पैरामेडिकल कॉलेज के प्रभारी निदेशक डॉ. अंशुल जैन ने बताया कि नए सत्र में प्रवेश के लिए जून-जुलाई में काउंसलिंग होनी है। ऐसे में इसी सत्र से बढ़ाई जाने वाली सीटों पर प्रवेश मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

संविदा पर मिल सकते 13 शिक्षक
पैरामेडिकल कॉलेज में 10 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक होना चाहिए। मौजूदा समय में 17 शिक्षकों के पद सृजित हैं। इनमें से चार नियमित शिक्षक हैं, जबकि तीन को कानपुर और सैफई कॉलेज से संबद्ध किया हुआ है। बताया गया कि संविदा पर शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में 13 संविदा शिक्षक की जल्द ही नियुक्ति हो सकती है। साथ ही लाइब्रेरी में किताब और लैब में भी संसाधन बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed