{"_id":"5fbd62b38ebc3e9b8268ccfd","slug":"20-licence-suspent-jhansi-news-jhs181857559","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 शस्त्र लाइसेंस निरस्त, 7 को किया जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 शस्त्र लाइसेंस निरस्त, 7 को किया जिला बदर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर जिला प्रशासन ने नवंबर माह में अब तक 20 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इसके अलावा सात को जिला बदर भी किया है।
कानपुर के बिकरू कांड के बाद से लाइसेंसी असलहाधारी प्रशासन के रडार पर हैं। आपराधिक गतिविधियों में लाइसेंसी असलहाधारियों की संलिप्तता पर खुफिया एजेंसियां लगातार नजरें जमाए हुए हैं। धड़ाधड़ लाइसेंस निरस्त किए जा रहे हैं। नवंबर माह में जिले में 20 लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। इसके अलावा लोक शांति बनाए रखने के लिए सात बदमाशों को जिला बदर भी किया गया है। इतना ही नहीं, अलग-अलग अदालतों में वर्तमान में लगभग एक सैकड़ा मामलों की सुनवाई जारी है। जल्द ही कई और के लाइसेंस निरस्त किए जा सकते हैं।
अभियोजन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल असलहा लाइसेंसधारियों के प्रति प्रशासन का रुख गंभीर है। संलिप्तता सामने आने पर लगातार लाइसेंस निरस्त किए जा रहे हैं। इसके अलावा जिला बदर की कार्रवाई भी जारी है।