फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   20 kilometer run air per hours

20 किलोमीटर प्रतिघंटा से चलीं हवाएं, तापमान पांच डिग्री गिरा

Wed, 17 Feb 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
20 kilometer run air per hours
झांसी। मौसम में आए अचानक बदलाव की वजह से मंगलवार को बीस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बदली और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन

एक फरवरी से झांसी में तापमान चढ़ाना शुरू हो गया था। पांच-छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला न्यूनतम तापमान महीने की पहली तारीख को आठ डिग्री सेल्सियस पहुंचने के बाद से लगातार बढ़ता जा रहा था और पिछले दिनों 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। अच्छी धूप खिली होने से लोग गर्म कपड़ों से तौबा करने लगे थे। कइयों ने तो हाफ शर्ट भी पहननी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

लेकिन, मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम की तस्वीर एकदम से पलट गई। कहीं बारिश कहीं ओलावृष्टि और 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलने के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई। अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 25 और न्यूनतम दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि बुधवार को भी बदली रहने के आसार हैं। हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed