Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   2.62 lack people tekakaran

Jhansi News: बुंदेलखंड के 2.62 लाख लोगों का कोरोना टीकाकरण अधूरा

Wed, 21 Dec 2022 06:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
2.62 lack people tekakaran
झांसी। दुनिया भर में कोरोना के बढ़ते मामलों ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। बुंदेलखंड की बात करें तो यहां पर 2.62 लाख लोगों का कोरोना टीकाकरण अधूरा है। ऐसे में अगर कोरोना की नई लहर या वेरिएंट आया तो इन लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

कोरोना की रफ्तार सुस्त पड़ी तो लोगों का रुझान टीकाकरण के प्रति भी घट गया। इसी वजह से लोग भी दूसरी डोज लगवाने से कतराने लगे। बुंदेलखंड के आंकड़े देखें तो सात जिलों में सिर्फ बांदा में ही सभी लोगों को कोविड की पहली और दूसरी डोज लग चुकी है। सबसे खराब स्थिति जालौन की है, जहां पर 80 हजार से अधिक लोगों को कोविड की दूसरी डोज नहीं लग पाई है। इसके अलावा ललितपुर में 62 हजार तो महोबा में 52 हजार से ज्यादा लोगों ने अभी दूसरी डोज नहीं लगवाई है। झांसी में 34 हजार से अधिक तो चित्रकूट और हमीरपुर में करीब 16-16 हजार लोगों को अभी दूसरी खुराक लगनी बाकी है। ऐसे में बुंदेलखंड के 2,62,841 लोगों का कोविड टीकाकरण अधूरा है। वहीं, अब लोग बुखार, खांसी या जुकाम होने पर कोविड की जांच भी नहीं करा रहे हैं। यहां तक की सरकारी अस्पतालों में भी जांच होते दिखाई नहीं पड़ती। ऐसे में कोरोना के केस झांसी में हैं भी या नहीं, इसकी सही जानकारी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

कहां-कितनों को नहीं लगी दूसरी डोज
.....................................................
जनपद दूसरा टीका बाकी
जालौन 80,680
ललितपुर 62,416
महोबा 52,433
झांसी 34,509
चित्रकूट 16,878
हमीरपुर 15,925
रोजाना कोरोना की सौ जांचें की जा रही हैं। पिछले डेढ़ महीने से कोरोना का कोई भी मरीज नहीं मिला है। लगातार टीकाकरण जारी है। पर्याप्त मात्रा में झांसी में वैक्सीन भी उपलब्ध हैं। - डॉ. सुधाकर पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी मंडल के सभी जिलों में कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता सहित सभी व्यवस्थाएं हैं। शासन के निर्देश पर तैयारियों की स्थिति जानने के लिए लगातार मॉकड्रिल की जा रही है। - आनंद चौबे, मंडलीय परियोजना प्रबंधक, एनएचएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed