फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   2.5 millions recovered by 4 colonizers

चार कॉलोनाइजरों से ढ़ाई करोड़ रुपये वसूलेगा जेडीए

Fri, 31 Jan 2020 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
2.5 millions recovered by 4 colonizers
झांसी। शहर में कॉलोनियां विकसित करने पर अदा किये जाने वाले विकास शुल्क के ढाई करोड़ की किस्तों को अदा नहीं करने पर जेडीए ने चार बड़े कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किया है। शुल्क जमा करने का समय तय किया है। तय समय सीमा के भीतर विकास शुल्क जमा नहीं करने पर आरसी काटी जाएगी।
विज्ञापन

कॉलोनियों को विकसित करने पर कॉलोनाइजरों से विकास शुल्क प्राधिकरण के खाते में जमा कराया जाता है। कॉलोनाइजरों की सुविधा के लिए कुल रकम को किस्तों के रूप में जमा कराया जाता है। शहर में चार कॉलोनाइजरों ने बड़ी कॉलोनियों को विकसित तो किया लेकिन, जेडीए में शुल्क की किस्तों को जमा नहीं किया गया है। झांसी विकास प्राधिकरण के अनुसार सरशान अहमद पर 41.80 लाख, शैलेंद्र यादव पर 24.53 लाख, राजेश बंसल पर 1 करोड़ 21 लाख व चंद्रशेखर उर्फ शेखर मोदी पर 60 लाख रुपये सहित कुल ढाई करोड़ रुपये से अधिक शुल्क जमा नहीं किया।
विज्ञापन

जिस पर जेडीए चारो को नोटिस जारी कर दिया है। इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि चार बड़े कॉलोनाइजरों ने विकास शुल्क की किस्तें को जमा नहीं कराया गया है। नोटिस जारी कर समय सीमा को तय कर दिया गया है। तय समय सीमा के भीतर किस्तों को जमा नहीं करने पर आरसी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed