झांसी। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कानपुर में शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को दो करोड़ रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की ।
ज्ञापन में बताया गया कि 2019 में किसानों की खरीफ फसल 80 प्रतिशत अतिवृष्टि से नष्ट हो गई थी, उसका प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं बैंकों द्वारा केसीसी कार्डों से प्रीमियम राशि का भुगतान किया गया था। उसका पैसा अभी तक 20 प्रतिशत किसानों को ही मिला है। बाकी अभी तक वंचित हैं। उनको शीघ्र भुगतान मिलना चाहिए। डीजल और पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को कम होना चाहिए। मऊरानीपुर मार्ग पर बेतवा पुल से घुघुवा व ग्रामोदय स्कूल से नौपुल एवं अटारन गांव से लेकर देवरी बांध तक के खस्ताहाल मार्ग को दुरुस्त करवाने की मांग की गई। इस मौके पर राजकुमार द्विवेदी, संतोष नारायण गुप्ता, मनोज सिंह परिहार, बिहारी सिंह, बृजलाल वर्मा, शेखर राज, अनिल कुमार द्विवेदी, मोहन सिंह खंगार, किशोरी लाल यादव, प्यारेलाल बेधड़क गोविंद दास मौजूद रहे।