{"_id":"5c9e79b8bdec2214720fb41e","slug":"191553889720-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असुरों का नाश करने को अवतार लेते हैं नारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असुरों का नाश करने को अवतार लेते हैं नारायण
विज्ञापन

झांसी। कथा व्यास राजेंद्र भूषण व्यास ने कहा कि जब - जब धरती पर आसुरी शक्तियोें का अत्याचार बढ़ता है। तब - तब उनका नाश करने के लिए भगवान श्री हरि अवतार लेेते हैं।
गांधी रोड खत्रयाना स्थित श्री गोविंद जी महाराज के मंदिर में चल रही श्रीमदभागवत कथा में उन्होंने शुक्रवार को प्रवचन में कहा कि सतयुग में जब राक्षसों का अत्याचार बढ़ा, तब भगवान राम ने जन्म लेकर उनका वध किया। इसी तरह से द्वापर में कंस के अत्याचारों से मानव जाति को बचाने के लिए भगवान कृष्ण का जन्म हुआ। प्रवचन अवसर पर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। बधाई गीत आज दिन सोने को महाराज..., अंगना में बाजे बधाई, जन्म लिये कृष्ण कन्हाई... पर श्रद्धालु झूम उठे। इसके बाद प्रसाद में श्रद्धालुओं को माखन मिश्री का वितरित किया गया। इस अवसर पर शारदा, दिलीप वैद्य, ममता सिंघल, चिंतामणि पाठक, जयंती अग्रवाल, राधे चौबे, राजेश बिरथरे, नरेश डेंगरे, सिद्ध गोपाल कुदरया, नीलम त्रिपाठी, शरद शर्मा, जगदीश सोनी आदि मौजूद रहे।