{"_id":"5a19a1b34f1c1bd0408b8e47","slug":"191511629235-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसएसपी ने किया बूथों का निरीक्षण-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व एसएसपी ने किया बूथों का निरीक्षण-City
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
डीएम व एसएसपी ने देखे अतिसंवेदनशील बूथ
- केंद्राें के पास रहने वालों से की बातचीत
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार को डीएम कर्ण सिंह चौहान एवं एसएसपी जेके शुक्ला ने कोतवाली क्षेत्र के अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र के आसपास रहने वालों से बातचीत कर क्षेत्र की स्थिति जानी।
29 नवंबर को जिले में होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार दोपहर अधिकारियों ने कोतवाली क्षेत्र स्थित मुकरयाना, उन्नाव गेट समेत इन स्थानों पर पड़ने वाले अतिसंवेदनशील बूथाें का निरीक्षण किया। डीएम ने इस दौरान मतदान स्थलों पर इससे पहले हुए चुनावों में हुए विवादों के संबंध में पुलिस से जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि मतदान केंद्र के बाहर दो सौ मीटर के क्षेत्र में प्रचार-प्रसार किसी भी कीमत पर नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही प्रत्याशियों व इनके समर्थकों में किसी तरह का विवाद भी पैदा न हो, इसके लिए बूथों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनाती की जाएगी। बूथों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों के आसपास रहने वाले लोगों से बातचीत कर क्षेत्र की स्थिति भी जानी।