फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कृषि- रबी फसलों को नहीं होगी पानी की कमी-City

कृषि- रबी फसलों को नहीं होगी पानी की कमी-City

Wed, 27 Sep 2017 09:03 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
कृषि- रबी फसलों को नहीं होगी पानी की कमी-City
कृषि
विज्ञापन

किसानों को सब्सिडी पर मिलेगा 70 हजार क्विंटल बीज
- रबी फसलों को नहीं होगी पानी की कमी
- कम पानी की फसलें बुवाई की सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सितंबर में इतनी बरसात हो गई कि अब रबी फसल की बुवाई के लिए पानी की कमी नहीं होगी। बुवाई के लिए 70 हजार क्विंटल बीज सब्सिडी के माध्यम से जिले के किसानों को दिया जाएगा। इसका लाभ लघु और सीमांत किसानों को मिलेगा। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि कम पानी में पैदा होने वाली फसलों की बुवाई करें, ताकि उन्हें सिंचाई के लिए परेशान न होना पड़े।

विकास भवन में कृषि मंत्री ने कहा कि पूरे बुंदेलखंड में किसानों को निशुल्क बीज के 42,100 मिनी किट बांटे जाएंगे। इसमें से झांसी में 15,660 मिनी किट में 1,062 क्विंटल बीज होगा। इसमें तोरिया, सरसों, लाही, चना, मटर और अन्य फसलों के बीज रहेंगे। किसानों को दलहन और तिलहन के बीज की कमी नहीं होगी। इसका फायदा जिले के एक हजार किसानों को मिलेगा। नहरों से सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी है। ललितपुर के शहजाद बांध से निकली नहरों में 80 दिन, जामनी बांध की नहरों में 56 दिन, सजनम बांध की नहरों में 56 दिन, झांसी में बेतवा नहर में 70 दिन, पारीछा बांध की नहर में 77 दिन तक किसानों को पानी मिलेगा। केवल रानीपुर-बढ़वार बांध से निकली नहर में पानी की कमी रहेगी। मनरेगा के माध्यम से खेत-तालाब योजना के अंतर्गत जिले में एक हजार से अधिक तालाबों में खुदाई का काम चल रहा है। जिले को खुले में शौच मुक्त करने के लिए शौचालय निर्माण का काम मनरेगा से अभियान के अंतर्गत कराया जा रहा है। बुंदेलखंड में किसानों को सिंचाई के लिए पानी की किल्लत है, इसलिए 11,111 किसानों को स्प्रिंकलर सेट दिए जाएंगे, ताकि सब्जी पैदा करने वाले किसानों को फायदा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed