{"_id":"59be93ec4f1c1b9b688b52aa","slug":"191505661932-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रभक्ति की बात करते हैं तो सांप्रदायिक करार दिए जाते हैं-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रभक्ति की बात करते हैं तो सांप्रदायिक करार दिए जाते हैं-City
Updated Sun, 17 Sep 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो..
‘भारत के विश्व गुरु बनने की प्रक्रिया शुरू’
- बीयू में प्रतिभा सम्मान समारोह में बोले डिप्टी सीएम
क्रासर
कहा, हम राष्ट्रभक्ति की बात करते हैं तो सांप्रदायिक करार दिए जाते हैं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्षियों पर हमला बोलते हुए कहा कि हम राष्ट्रभक्ति की बात करते हैं, तो सांप्रदायिक करार दिए जाते हैं। जबकि, सांप्रदायिक विचारधारा के आधार पर जो लोग देश को बांटते हैं, वो धर्मनिरपेक्ष हो जाते हैं। भारत के विश्वगुरु बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ता भारत माता की जय बोलते हैं, ऐसा करने से शक्ति का संचार होता है। विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास की सोच को लेकर एबीवीपी चलता है। एबीवीपी मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करता है। वहीं, जेएनयू का नाम न लेते हुए डिप्टी सीएम ने तंज कसा कि भारत में ऐसे शिक्षा के केंद्र भी चल रहे हैं, जहां तथाकथित साम्यवादी लोग ‘अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं’ नारे लगाते हैं। भारत के विश्व गुरु बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज दुनिया हमारी परंपरा को मान रही है। किसने सोचा था कि 194 देश योग दिवस मानाने के लिए कृति संकल्पित होंगे। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि हमेशा बड़े सपने देखो और जब तक पूरा न कर लो लक्ष्य तक बढ़ते जाओ। युवाओं में जोश भरते हुए बोले कि भारत की मेधा शक्ति दुनिया से कहीं ज्यादा है। बीआईईटी प्रशासनिक परिषद के चेयरमैन इंजीनियर राकेश गुप्ता ने कहा कि ज्ञान, शील, एकता के सिद्धांत पर एबीवीपी चलती है। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर प्रतिभा निखारती है। कानपुर प्रांत के संगठन मंत्री विजय प्रताप सिंह ने किसी पार्टी का नाम न लेते हुए कहा कि जिन लोगों ने बुंदेलखंड को पिछाड़ने, लूटने और खत्म करने का काम किया उनका प्रदेश से समापन हो गया।
बीयू कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने कहा कि एबीवीपी में शिक्षक-विद्यार्थी के बीच समन्वय होता है। एबीवीपी के पूर्व अध्यक्ष रहे कुलपति ने पुराने वक्त का जिक्र करते हुए कहा कि परिषद के तत्कालीन संगठन मंत्री कहते थे कि कार्य कठिन है, इसलिए करने योग्य है। दो हाथों से कुछ लोगों को मारा जा सकता है मगर दो हाथ जोड़कर करोड़ों को हित चिंतक बनाया जा सकता है। विद्यार्थियों को यह मंत्र सुझाते हुए अनुसरण करने का आह्वान किया। कहा कि बीयू ने जीएसटी को कोर्स में शामिल कर लिया है। कार्यक्रम से पहले उप मुख्यमंत्री ने बीयू की अतिगोपनीय प्रकोष्ठ के विस्तारित भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
इस दौरान विधायक जवाहर लाल राजपूत, राजीव सिंह, कुलसचिव प्रो. एसपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय दुबे, संजीव श्रंगीऋषि, डॉ. जितेंद्र बबेले, विनम्र सेन सिंह, प्रदेश सहमंत्री प्रवीण लखेरा, नगर मंत्री सौरभ गांचले, संगठन मंत्री अजय यादव, रामकिशन निरंजन, सौरभ रावत, शुभम पटेल, जितेश बबेले, अभिषेक मिश्रा, आयुष शुक्ला, सिद्धांत दुबे, शिखर गोस्वामी, पंजक शर्मा, प्रशांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विदेशी रामलला के दर्शन को आतुर
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशियों का आकर्षण भारत की संस्कृति और विरासत की ओर है। बाहर के लोग काशी की घाट पर जीवन के अंतिम क्षण को बिताना चाहते हैं। मथुरा, वृंदावन जाकर हरे राधा, हरे कृष्णा का जाप करना चाहते हैं। विदेशी अयोध्या में रामलला के दर्शन करने को आतुर हैं और कुंभ के गंगा स्नान कर पापों को धोना चाहते हैं। उन्होंने लोगों को चेताया कि वो पाश्चात्य संस्कृति की चकाचौंध में फंसे हुए हैं।
‘बलिहारी गुरु आपने सिगरेट दियो थमाए’
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने मजाकिया लहजे में शिक्षकों को चेताया भी। उन्होंने लखनऊ की पुरानी घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि एक शिक्षक छात्रों के साथ बैठकर सिगरेट पीते थे। फिर एक दिन उन्हीं छात्रों ने शिक्षक की पिटाई कर दी। डॉ. शर्मा ने हंसी में कहावत को नए रूप ‘बलिहारी गुरु आपने सिगरेट दियो थमाए, तो छात्र कहे को शर्माय’ में सुनाते हुए कहा कि गुरु-शिष्य का संबंध बहुत पवित्र होता है। शिक्षक यदि अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करता है, तो शिष्य उसकी इज्जत नहीं करता।
माध्यमिक शिक्षा में अब एनसीआरटी पैटर्न
डिप्टी सीएम ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था बदली है। सरकार अब माध्यमिक शिक्षा में एनसीआरटी पैटर्न लाने जा रही है। ऑनलाइन संबद्धता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी नकल नहीं करना चाहता हैं लेकिन स्कूल में पढ़ाई नहीं होती। विद्यार्थियों को अब लघु उद्योगों की शिक्षा दी जाएगी। रोजगार के लिए प्लेसमेंट सेल का गठन होगा।
झांसी से लौटता हूं तो अच्छी घटना होती
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी झांसी से लौटता हूं तो अच्छी घटना हो जाती है। कुछ देर पहले ही मुख्यमंत्री का सीएम का फोन आया था तो विधान परिषद की शपथ लेने की बात कही है। अब यहां से जाने के बाद शपथ लूंगा।