{"_id":"614e32f58ebc3e4afd40b31f","slug":"19-km-of-second-line-will-open-on-kanpur-track-jhansi-news-jhs2051359174","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवेः कानपुर ट्रैक का 19 किलोमीटर खुलेगा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवेः कानपुर ट्रैक का 19 किलोमीटर खुलेगा रास्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी - कानपुर ट्रैक की दूसरी लाइन पर चौराह पुखरायां और मलासा स्टेशनों के बीच 19 किलोमीटर के बीच कार्य पूरा होने पर 28 और 29 सितंबर को मुख्य संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे। उनकी अनुमति मिलते ही इस सेक्शन को भी यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। अभी तक 206 किलोमीटर में 105 किलोमीटर का रास्ता खोला जा चुका है।
झांसी - कानपुर डबल ट्रैक पर 206 किलोमीटर तक काम होना है। इसकी जिम्मेदारी रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) को सौंपी गई है। अभी तक 105 किलोमीटर ट्रैक का यातायात के लिए खोला जा चुका है। इसमें झांसी- पारीछा के बीच 24 किलोमीटर, पारीछा से नंदखास के बीच 19 और पिरौना- एट, भुआ स्टेशन के बीच 27 किलोमीटर व सरसोकी व पुखरायां तक डबल ट्रैक (17.585) रेल लाइन चालू हो चुकी है। आरवीएनएल ने अब चौराह पुखरायां व मलासा स्टेशनों के बीच 19 किलोमीटर का पूरा कर लिया है। इलेक्ट्रानिक इंटर लॉकिंग का काम भी पूरा हो चुका है। नए सेक्शन का 28 व 29 सितंबर को मुख्य संरक्षा आयुक्त स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण करेंगे। उनकी संस्तुति मिलते ही 19 किलोमीटर का और रास्ता यातायात के लिए खुल जाएगा।
अभी यह है दिक्कत
झांसी-कानपुर सिंगल रेलवे ट्रैक पर प्रतिदिन 40 से अधिक अप और डाउन की सवारी ट्रेनों का संचालन होता है। इतनी ही संख्या में मालगाड़ियां भी दौड़ती हैं। एक ट्रेन को निकालने में सामने आ रही दूसरी ट्रेन को नजदीक के रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ता है। इसका सीधा असर ट्रेनों के समय पालन पर पड़ता है।