फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   देह व्यापार की सूचना पर दौड़ी पुलिस

देह व्यापार की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Sun, 19 May 2019 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
देह व्यापार की सूचना पर दौड़ी पुलिस
देह व्यापार की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

झांसी। अफसरों ने शनिवार को पुलिस बल के साथ देह व्यापार की सूचना पर दो स्थानों पर दबिश दी। एक ब्यूटी पॉर्लर पर दबिश देने गई पुलिस को जलालत झेलना पड़ी। संचालिका ने गालीगलौज कर पुलिस व अधिकारियों से अभद्रता की। पुलिस मूकदर्र्शक बनकर तमाशा देखती रही। इसके बाद पुलिस ने दूसरे स्थान पर दबिश देकर दो लोगों को पकड़ा।
पुलिस अधिकारियोें को कोतवाली क्षेत्र स्थित एक ब्यूटी पार्लर और उन्नाव गेट बाहर एक मकान में देह व्यापार की सूचना मिली थी। इस पर अफसरों ने तुरंत एक अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर थानेदारों को मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम ने सबसे पहले ब्यूटी पॉर्लर पर दबिश दी। यहां उल्टा ही पुलिस को लेने के देने के पड़े गए। गेट खोलते ही संचालिका ने पुलिस के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। सड़क पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। इसके बाद जलालत झेलकर पुलिस बैरंग लौट आई। इसके बाद पुलिस ने कोतवाली स्थित उन्नाव गेट बाहर एक महिला के मकान में दबिश दी। टीम ने यहां से संदिग्धावस्था में दो युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने घर के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। पुलिस ने आगे की पड़ताल करने के लिए सीसीटीवी का डीवीआर भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

अलमारी में छिप गए थे दोनों
दबिश देने पहुंची पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में देखने के बाद हड़कंप मच गया। आननफानन में सभी महिलाएं घर के काम में लग गईं। जबकि, घर में घुसे दोनों युवक पुलिस से बचने के लिए कमरे में बनी अलमारी में छिप गए। पुलिस ने खोजबीन कर दोनों को पकड़ लिया। हालांकि, किसी भी तरह का आपत्तिजनक मामला न मिलने पर पुलिस को दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम में कार्रवाई करना पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सट्टा भी पकड़ा, लैपटॉॅप मिला
उन्नाव गेट बाहर महिला के मकान पर दबिश के दौैरान सट्टा भी पकड़ा गया। यह देखकर पुलिस हैरान रह गई कि देह व्यापार के साथ सट्टा भी चल रहा था। पुलिस ने मौके से लैपटॉप व सट्टे की पर्चियां भी बरामद कीं। हिरासत में लिए गए युवक से पता चला कि बड़े पैमाने पर यहां सट्टा खिलाया जा रहा था।

दरोगा ने लीक कर दी सूचना
पुलिस अधिकारियों ने छापेमारी को बड़ा गोपनीय रखा था। अधिकारियों ने थानेदारों तक को कानों कान खबर नहीं होने दी थी। सभी को यह पता था कि अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करना है। इसी बीच अचानक सूचना लीक हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी को हटा दिया गया। इस कारण छापेमारी के दौरान पुलिस को किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं मिल सकी। इस प्रकरण में एक दरोगा की भूूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। सूत्रों से पता चला है कि एक दरोगा ने ही महिला को फोन कर सूचना दे दी थी जिस कारण पुलिस को छापेमारी के दौरान मुंह की खानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed