{"_id":"5cd9c4f4bdec22078a1fc17b","slug":"181557775604-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के बदलाव से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के बदलाव से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बूंदाबांदी और ठंडी हवा चलने से मिली राहत
झांसी। लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी मौसम के मिजाज में बदलाव आया। दोपहर तक तेज धूप के बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। बादल छाए गए और तेज हवाओं के बीच कहीं - कहीं बारिश भी हुई। शाम तक बदली छाई रही। इससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। शाम को ठंडी हवा चलने से भी लोगों को राहत मिली।
भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को मौसम बदलने से राहत मिली है। रविवार की शाम तकरीबन चार बजे मौसम में हुए बदलाव के बाद बादल छा गए थे और कहीं-कहीं बारिश भी हुई थी। इससे अधिकतम तापमान 42 डिग्री से लुढ़ककर 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। अगले दिन सोमवार को भी मौसम का यही मिजाज रहा। दिन भी तीखी धूप खिली रही। दोपहर तकरीबन ढाई बजे एकाएक मौसम ने पलटी मारी। बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। कहीं बूंदाबांदी और कहीं अच्छी बारिश भी हुई। लगभग एक घंटे तक मौसम का यही हाल रहा। शाम छह बजे एक बार फिर तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। जबकि, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र ने बताया कि मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ का असर है। मंगलवार को भी तेज हवा के बीच हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है लेकिन, इसके बाद मौसम साफ रहने के आसार हैं।