फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   18 women take fast karwa chouth

जेल में बंद 18 महिलाएं रखेंगी करवा चौथ का व्रत

Tue, 11 Oct 2022 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
18 women take fast karwa chouth
झांसी। सुहागिन महिलाओं का पर्व करवा चौथ बृहस्पतिवार को जेल में भी मनाया जाएगा। कारागार की दीवारों के भीतर 18 बंदी महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना के साथ निर्जल व्रत धारण करेंगी। इनमें चार महिलाओं के पति भी बंद हैं। इससे ये महिलाएं जेल में चांद के साथ-साथ पति की भी पूजा कर सकेंगी।
विज्ञापन

जेल की महिला बैरक में साठ से अधिक महिला बंदी हैं। इनमें से ज्यादा महिलाएं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत कारागार में निरुद्ध हैं। इनमें से चार महिलाएं ऐसी हैं, जिनके पति भी जेल में बंद हैं। हालांकि, पति अलग पुरुष बैरक में रहते हैं। करवा चौथ का व्रत जेल में 18 महिलाएं धारण करने जा रही है। जेल प्रशासन की ओर से सभी की सूची तैयार कर ली गई है। इन महिलाओं को त्योहार के दिन पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी व्यवस्था जेल प्रशासन की ओर से स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से कराई जाएगी। इसके अलावा जिन महिलाओं के पति भी जेल में बंद हैं, उन महिलाओं को करवा चौथ की पूजा के दौरान पति से मिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरबी पटेल ने बताया कि करवा चौथ की पूजन सामग्री स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से महिला बंदियों को उपलब्ध कराई जाएगी। त्योहार की वजह से महिलाओं को कुछ रियायत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed