फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   18 pregnant women died in 101 days

Jhansi News: 101 दिन में 18 गर्भवती महिलाओं की मौत

Tue, 16 Jul 2024 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
18 pregnant women died in 101 days
- केंद्र और राज्य सरकारी की कई योजना व कार्यक्रमों के बावजूद घट नहीं रहा मौत का आंकड़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गर्भवती महिलाओं के इलाज और उनकी देखरेख के लिए केंद्र व राज्य सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं। गांव-गांव एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं के सक्रिय होने का दावा है। उनकी नियमित जांच भी कराई जाती है, फिर भी गर्भवती महिलाओं की मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। एक अप्रैल से अब तक 18 गर्भवतियों की मौत हो चुकी है, जिनमें नौ झांसी की हैं।
पीएम मातृत्व वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना, जननी-शिशु सुरक्षा योजना समेत कई कार्यक्रम गर्भवती महिलाओं के लिए चल रहे हैं। इन योजनाओं के तहत गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया जाता है। समय-समय पर उनकी जांच होती है और दवाएं दी जाती हैं। अल्ट्रासाउंड भी कराया जाता है। इन योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन के लिए गांव-गांव एएनएम और आशा कार्यकर्ता तैनात हैं, जो समय-समय पर जांच कराती हैं। इतना सब कुछ होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2023-24 में 32 गर्भवती महिलाओं की मौत हो चुकी है। वहीं, एक जुलाई से अब तक 18 गर्भवती मर चुकी हैं।
विज्ञापन



0- इंसेट
मैटरनल डेथ रिव्यू कमेटी आज पांच मामलों पर करेगी मंथन
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय की अध्यक्षता में मंगलवार को मैटरनल डेथ रिव्यू कमेटी की बैठक होगी, जिसमें पांच गर्भवती महिलाओं की मौत की वजह पर मंथन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित गांवों की एएनएम, आशा कार्यकर्ता और शहर के एक नर्सिंगहोम के डॉक्टर को भी बुलाया गया है। मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष की जगह डॉ. दिव्या जैन, आरसीआरआई के डॉ. एनके जैन, सभी सीएचसी के मेडिकल अधीक्षक, डॉ. विजयश्री शुक्ला आदि भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



0-वर्जन
18 गर्भवती महिलाओं की मौत हुई है, जिनकी वजह जानने के लिए मैटरनल डेथ रिव्यू कमेटी की बैठक मंगलवार को होगी। गर्भवती महिला के पंजीकरण से लेकर समय-समय पर हुई जांच और दवाओं पर चर्चा होगी। यह पता किया जाएगा कि किस कमी की वजह से मौत हुई है, ताकि आगे सुधार किया जा सके।
डॉ. सुधाकर पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed