फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कोर्ट- फुफेरे भाई को आजीवन कारावास-City

कोर्ट- फुफेरे भाई को आजीवन कारावास-City

Sat, 07 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट- फुफेरे भाई को आजीवन कारावास-City
श्रेणी - कोर्ट
विज्ञापन

.............................

फुफेरे भाई को आजीवन करावास
- जेवरात व रुपया वापस मांगने पर की थी ममेरी बहन की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या एक सुशील कुमार द्वितीय की अदालत ने ममेरी बहन की हत्या का दोष सिद्ध होने पर फुफेरे भाई को आजीवन कारावास व एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता बीके राजपूत ने बताया कि 1 नवंबर 2016 को नई बस्ती निवासी फिरोज खां पुत्र गुरियल खां ने थाना समथर में लिखित तहरीर देते हुये बताया था कि शाम करीब 06:45 बजे बुआ का लड़का हाजिर खां पुत्र शेर खां निवासी ग्राम अमीटा थाना एट जिला जालौन हाल निवासी टूटा गढा थाना समथर व उसके साथ एक अज्ञात लड़का मोटर साइकिल से आये। उस समय फिरोज की बहन आसमीन छोटी बहन गुड्डन के साथ दरवाजे पर खड़ी थी। हाजिर खां ने आसमीन के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर किए, जिससे वह लहुलूहान होकर गिर पड़ी। उस समय पिता गुरियल खां भैंस का दूध दोह रहे थे व माँ उनके पास ही बैठी थी। बहन गुड्डन ने आसमीन को बचाना चाहा तो हाजिर खां कुल्हाड़ी लहराता हुआ अपने साथी के साथ मोटर साइकिल से भाग गया। आसमीन को तत्काल उपचार के लिये सीएचसी मोंठ ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिरोज ने बताया कि हाजिर खा उसके घर रोजाना दूध लेने आता था। उसने आसमीन को बहला-फुसला कर उसके जेवर व 02 लाख रुपये ले लिये थे, जिसे आसमीन वापस मांग रही थी। जिसके चलते हाजिर खां ने आसमीन की हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया था। शुक्रवार को अदालत ने हाजिर खां को धारा 302 के तहत दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और एक लाख अर्थदंड सुना। जबकि, साक्ष्य अभाव में अनीस खां को दोष मुक्त कर दिया गया। अर्थदंड की धनराशि में से 80 प्रतिशत राजस्व के बकाया की भांति वसूलकर मृतका के वारिसान को बतौर प्रतिकर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed