{"_id":"5a35303e4f1c1b0d698c2433","slug":"171513435198-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 छात्रों को बांटे रोजगार पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 छात्रों को बांटे रोजगार पत्र
Updated Sat, 16 Dec 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
80 छात्रों को बांटे रोजगार पत्र
- नौ दिसंबर को बीयू में लगा था जॉब फेयर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में लगे जॉब फेयर में विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित किए गए 80 छात्र-छात्राओं को कुलपति ने रोजगार प्रस्ताव एवं आशय पत्र बांटे।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और मॉडल कॅरियर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में नौ दिसंबर को रोजगार मेला लगा था। शनिवार को कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने विद्यार्थियों को रोजगार पत्र बांटते हुए कहा कि एक दिन में चालीस से अधिक कंपनियों के शिरकत कर 900 से अधिक विद्यार्थियों का चयन करना गौरव की बात है। मॉडल कॅरियर सेंटर के नोडल के नोडल अधिकारी प्रो. प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि जॉब फेयर में पांच हजार अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया था। ऐसे में जिनका चयन नहीं हो पाया, उनको साक्षात्कार का अनुभव मिला। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुनील काबिया ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपनी कमजोरियों, क्षमता और शक्ति का ज्ञान होना चाहिए, जिससे वे आगे बढ़ सकें। प्रो. पूनम पुरी ने कहा कि जॉब फेयर विद्यार्थियों के लिए भविष्य का वीजा साबित होगा। संचालन डॉ. महेंद्र कुमार व आभार डॉ. संजय निबोरिया ने जताया।