फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   17 history-sheeters of Madhya Pradesh can become a big threat to the peace of elections in Jhansi

झांसी में चुनाव की शांति के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं मध्यप्रदेश के 17 हिस्ट्रीशीटर

Tue, 11 Jan 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
17 history-sheeters of Madhya Pradesh can become a big threat to the peace of elections in Jhansi
झांसी। विधानसभा चुनावों के दौरान उपद्रव से निपटने को पुलिस ने झांसी से सटे सीमावर्ती इलाकों की निगरानी बढ़ा दी है। झांसी के समीपवर्ती जनपद दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी के सत्रह हिस्ट्रीशीटर बदमाश चिन्हित किए गए हैं। इन पर मतदान के दौरान यहां आकर गड़बड़ी फैलाने की आशंका है। यह हिस्ट्रीशीटर बदमाश झांसी में न घुसने पाएं इसके लिए सीमावर्ती थानों को सतर्क किया गया है। इसके लिए बाकायदा थानेदारों को जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य मार्गों के अलावा गांव के रास्तों पर भी थानेदारों को निगरानी रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सुरक्षा को लेकर पुलिस ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है। बुंदेलखंड के अलावा पुलिस ने मप्र में सक्रिय हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की भी कुंडली खंगालनी शुरू की है। झांसी से सटे शिवपुरी में पांच हिस्ट्रीशीटर बदमाश खास तौर से पुलिस की निगाह में हैं। इनमें राजा चौहान एवं कल्लू ढीमर का गिरोह सक्रिय है। झांसी में इनका आना-जाना है। चुनाव में यह लोग गड़बड़ी न फैलाने पाएं इसके लिए पुलिस ने तैयारी की है। निवाड़ी के ओरछा, टेहरका, सेंदरी, पृथ्वीपुर, जेरोन एवं सिमरा थाने में सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों पर भी निगाह है। यहां के हिस्ट्रीशीटर बदमाश सुदामा माली, बबलू खटिक, अमरजीत की झांसी में भी दिलचस्पी रही है। चुनाव तक यह झांसी न आने पाएं इसके लिए पुलिस पहले से एलर्ट है। इसी तरह अन्य सीमावर्ती इलाकों में निगरानी के लिए रक्सा, बरुआसागर, बड़ागांव, उल्दन, मऊरानीपुर, टहरौली, पूंछ, समथर, लहचूरा, गरौठा, शाहजहांपुर आदि थानों को खास तौर से निगरानी रखने के लिए कहा गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि अभी सत्रह हिस्ट्रीशीटर की निशानदेही की गई है। इनकी निगरानी के लिए थानेवार जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

चोर रास्तों पर भी रखेंगे निगरानी
मुख्य मार्ग एवं सीमावर्ती नाके पर पुलिस की सख्त निगरानी रहती है लेकिन, गांव के भीतरी रास्तों पर कोई निगरानी नहीं रहती। इसी का फायदा उठाकर अराजक तत्व भीतर घुस आते हैं। अबकी बार पुलिस ने गांव के इन भीतरी रास्तों को भी चिन्हित कर लिया है। एसएसपी का कहना है सीमावर्ती प्रदेश से जिन भी रास्तों के जरिए यहां पहुंचा जा सकता है, उनकी निगरानी कराई जा रही है। इसके लिए संबंधित थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं। चुनाव के दौरान कोई भी बाहरी व्यक्ति जनपद में प्रवेश नहीं करने पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मप्र पुलिस के साथ समन्यव बैठक की जा चुकी। सीमावर्ती जनपदों में सक्रिय निगरानी के लिए कहा गया है। झांसी पुलिस भी निरंतर निगरानी कर रही है। सीमाओं पर पुलिस चौकियां स्थापित की जा रही हैं। मप्र पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की सूची भी साझा की है।
शिवहरि मीना
एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed