फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   परीक्षा की घड़ी खत्म, अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा आज-City

परीक्षा की घड़ी खत्म, अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा आज-City

Sat, 28 Oct 2017 08:14 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा की घड़ी खत्म, अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा आज-City
अमर उजाला फाउंडेशन का लोगो
विज्ञापन

...............................................
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज
- बीयू के परीक्षा भवन में सुबह दस बजे से शुरू होगी
- 2517 परीक्षार्थी बैठेंगे, प्रवेशपत्र साथ लाना अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार सुबह दस बजे से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में शुरू होगी। परीक्षा देकर छात्र-छात्राएं अपनी किस्मत का ताला लॉक कर देंगे। परीक्षा में 2517 विद्यार्थी बैठेंगे। प्रवेश पत्र साथ जरूर लाना है।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए हजारों छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए थे। झांसी के लिए 2517 विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकार किए गए हैं। इन छात्र-छात्राओं को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में रविवार की सुबह दस बजे से शुरू होने वाली परीक्षा में भाग्य आजमाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को सुबह नौ बजे परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। साढ़े नौ बजे से कक्षाओं के लिए एंट्री खोली जाएंगी। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है। तभी उन्हें परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। भूतल (ब्लाक ए) पर कक्षा 9, 10 और प्रथम (ब्लाक बी) व द्वितीय (ब्लाक सी) पर कक्षा 11, 12 के विद्यार्थी बैठेंगे।
विज्ञापन

बॉक्स..
ये ध्यान रखें विद्यार्थी
- नीला व काला पेन लाएं
- पेंसिल व रबर साथ रखें
- प्रवेश पत्र जरूर लाएं
- समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे
बॉक्स..
दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
जिन सेंटरों में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स..
भेजे गए प्रवेश पत्र ईमेल देखें
सभी विद्यार्थियों को उनकी ईमेल पर प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं। छात्र-छात्राएं ईमेल से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में कोई दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं और परीक्षा दें।
बॉक्स..
ऐसे निकालें प्रवेश पत्र
छात्र-छात्राएं यदि अपनी ईमेल आईडी से प्रवेश पत्र नहीं निकाल पा रहे हैं, तो इस लिंक http://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2017 पर जाकर एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं। लिंक दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। पहले खाने में ईमेल आईडी डालें और नीचे वाले खाने में अपना मोबाइल नंबर, जो आपने फॉर्म में भरा है। फिर नाम चयन करके प्रवेश पत्र प्राप्त करें।

बॉक्स..
समस्या हो तो इन नंबरों पर करें फोन
परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों को यदि कोई समस्या होती है, तो उनका तुरंत समाधान किया जाएगा। किसी भी किस्म की पूछताछ के लिए झांसी कार्यालय में 8859106061 (अरुण चौधरी), 8960690340 (प्रशांत शर्मा) व नोएडा कार्यालय में 9999179966 (अर्जुन निराला), 0120-4694250 (विजय प्रकाश) नंबर पर फोन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed