फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ललितपुर संस्करण

ललितपुर संस्करण

Sun, 18 Jun 2017 05:31 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर संस्करण
ललितपुर संस्करण
विज्ञापन

18 जून 2017
----------------

पेज नंबर दो
--------------
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, ठेका निरस्त
सात दिनों से चल रही नगर पालिका के संविदा सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को समाप्त हो गई। कर्मचारियों की मांग के अनुसार ठेके को निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद रविवार को शहर की सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त हो गई। नगर पालिका में 122 परमानेंट कर्मचारी नियुक्त हैं, लेकिन इनके द्वारा सफाई कार्यों में रुचि न लिए जाने के कारण संविदा कर्मचारियों की हड़ताल होने पर शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाती है। (ऋषि साहू: 2800 बाइट)

सोलर प्लांट से चलेगी सरकारी भवनों की बिजली
बिजली की खपत कम करने और प्राकृतिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकारी भवनों में सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन ने कार्यदायी संस्था नेडा द्वारा प्रस्ताव मांगे हैं। इस पर नेडा ने कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जिला न्यायालय, जिला पंचायत भवन समेत कई सरकारी इमारतों पर प्लांट लगाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। जल्द ही 25 किलोवॉट तक के प्लांट लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


पेज नंबर तीन
----------------
महिला ने लगाई फांसी, हत्या का आरोप
शहर कोतवाली अंतर्गत नई बस्ती मोहल्ला निवासी राजकुमारी पत्नी परशुराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।(अंकित द्विवेदी: 1800)
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में एक की मौत दो घायल
मड़ावरा अंतर्गत समोगर गांव में एक कार की टक्कर से रतीराम पुत्र लखन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो साथी घायल हो गए।

हाइटेंशन तार गिरने से मजदूर की मौत
बानपुर थानांतर्गत वटवाहा गांव में छोटेलाल पुत्र श्यामलाल के ऊपर हाईटेंशन तार गिर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुजारी पर फायरिंग पर मुकदमा दर्ज
पुजारी पर हमला करने और फायर करने के आरोप में एक नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शहर के प्रशिद्घ तुवन मंदिर में शुक्रवार की रात ढाई बजे अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी थी।

पेज नंबर चार
मड़ावरा:

पेज नंबर पांच
महरौनी: विद्यालय की छत पर लटकते बिजली के तार नहीं हटे
ब्लाक संसाधन केंद्र महरौनी में स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ावरा रोड की छत को छूते हुए बिजली के नंगे तार हादसों को दावत दे रहे हैं। लंबे समय से इन तारों को व्यवस्थित करने के लिये विद्युत विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिससे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर आशंकित अभिभावकों में आक्रोश है। शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा पुन: बिजली विभाग से समस्या के समाधान हेतु ज्ञापन दिया गया है।


दो घंटे ही जलती बस स्टैंड की सोलर लाइट
पाली: अगर बिजली चली जाए तो सड़कों पर कहीं अंधेरा न रहे इसके लिए पाली में जगह जगह सोलर लाइटें लगाई जा रही है । बसस्टैंड पर लगी लाइट ने अपना जबाब क्या दिया कि लगने वाली अन्य लाइटों की गुणवत्ता पर लोग सवालिया निशान उठाने शुरू कर दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed