फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   16 localities of the city yearned for electricity for three hours

Jhansi News: तीन घंटे तक बिजली को तरसते रहे शहर के 16 मोहल्ले

Wed, 14 Jun 2023 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
16 localities of the city yearned for electricity for three hours
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। जेल चौराहा विद्युत केंद्र पर लगा जंफर सोमवार देर-रात फुंक गया। इसके चलते रानी महल, सदर बाजार, मानिक चौक समेत कई उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई। करीब तीन घंटे तक इनसे जुड़े इलाकों के सोलह से अधिक मोहल्लों में बिजली नहीं आई। घंटों लाइट न होने से घरों के इनवर्टर बेदम हो गए। हजारों लोग रात में गर्मी से बिलबिलाते रहे। काफी मशक्कत के बाद रात दो बजे के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी।

गर्मी में लोड बढ़ने के साथ ही वातावरण के तापमान ने भी विद्युत उपकरणों का दम निकाल दिया। सोमवार रात लोड बढ़ जाने और उपकरणों के गर्म हो जाने से जेल चौराहे स्थित विद्युत केंद्र पर लगा जंफर फुंक गया। जंफर फुंकने पर रात में मरम्मत शुरू कराई गई। दो बार मरम्मत करने के बाद जैसे ही आपूर्ति आरंभ की जाती, उसके दस मिनट के भीतर लाइन ट्रिप कर जाती। किसी तरह लाइन ट्रिपिंग रोककर करीब दो बजे इसे दुरुस्त किया जा सका। सदर बाजार निवासी राजेश गुप्ता, ऊषा वर्मा समेत अन्य का कहना है कि पूरे इलाके में करीब तीन घंटे तक लाइट नहीं आई। लाइट न होने से घरों के इनवर्टर काम करना बंद कर दिया। भीषण गर्मी होने से लोग सो भी नहीं सके। रात करीब दो बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। लोकल फाल्ट के चलते नंदनपुरा, मसीहागंज, आवास विकास कॉलोनी, केकेपुरी, लक्ष्मणपुरा आदि स्थानों पर करीब एक घंटे तक आपूर्ति ठप रही। अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद का कहना है कि कुछ ही घंटे के भीतर मरम्मत कराने के बाद आपूर्ति आरंभ करा दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed