{"_id":"636e988bfcfb9c3fbe4ea0af","slug":"15thousand-rupees-medicolegal-jhansi-news-jhs2327043142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकोलीगल बनाने के लिए मरीज से लिए डेढ़ हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकोलीगल बनाने के लिए मरीज से लिए डेढ़ हजार रुपये
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मरीज से पैसे लेकर मेडिको लीगल बनाने का मामला समाने आया है। इसमें ईएमओ और एक वार्ड ब्वाय की भूमिका सामने आई है। शनिवार को इस मामले में कार्रवाई हो सकती है।
शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दशरथ नाम का व्यक्ति मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में आया था। उसका मेडिको लीगल बनाया गया। कुछ ही देर बाद सीएमएस डॉ. सचिन माहुर इमरजेंसी का राउंड लेने के लिए पहुंचे तो मरीज के परिजनों ने उन्हें बताया कि मेडिको लीगल बनाने के लिए उनसे डेढ़ हजार रुपये लिए गए। ये पैसे उन्होंने एक वार्ड ब्वाय को दिए। सीएमएस ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आने के बाद उन्होंने ईएमओ से भी जवाब तलब किया तो उसकी भूमिका भी सामने आई है। वहीं, आउटसोर्सिंग पर कार्यरत वार्ड ब्वाय की ड्यूटी का समय खत्म हो चुका था तो वो घर चला गया था। फोन स्विच ऑफ आ रहा था। उन्होंने मामले की जानकारी प्राचार्य को दी। ये प्रकरण तूल पकड़ने के बाद मरीज को डेढ़ हजार रुपये वापस भी कर दिए गए।
वहीं, इस मामले में प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर का कहना है कि वार्ड ब्वाय को मेडिकल कॉलेज से हटा दिया जाएगा। अगर ईएमओ की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।