फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   एक जुलाई से शुरू हो सकते अस्थाई कैंप

एक जुलाई से शुरू हो सकते अस्थाई कैंप

Tue, 18 Jun 2019 08:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
एक जुलाई से शुरू हो सकते अस्थाई कैंप
एक जुलाई से शुरू हो सकते अस्थाई कैंप
विज्ञापन

झांसी। ध्यानचंद स्टेडियम में विभिन्न खेलों के अस्थाई कैंप एक जुलाई से शुरू हो सकते हैं। इसके लिए प्रशिक्षकों की चयन प्रक्रिया 17 जून से लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में प्रारंभ हो गई। झांसी से लगभग 14 लोगों ने प्रशिक्षण के लिए आवेदन किए थे। बताया जाता है कि इस बार कम से कम छह खेलों के कैंप आवंटित होंगे।

हाकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की नगरी में खेलों के प्रति हमेशा ही बच्चों व किशोरों में लगाव रहा है। कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी झांसी ने देश को दिए हैं। बच्चों में खेल प्रतिभा विकसित हो और उन्हें विभिन्न खेलों में नियमित अभ्यास की सुविधा तथा प्रशिक्षण मिले, इसके लिए हर साल खेल विभाग विभिन्न खेलों के अस्थाई खेल कैंप संचालित करती है। प्रशिक्षकों की नियुक्ति करती है। यह कैंप अप्रैल से जनवरी व फरवरी तक चलते हैं। बीते खेल सत्र में झांसी में एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबाल, जिमनास्ट व क्रिकेट कैंप चल रहे थे, जिनकी अवधि समाप्त होने के बाद नए सिरे से प्रशिक्षकों के चयन और नए खेलों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इन अस्थाई कैंपों में करीब एक हजार खिलाड़ी पंजीकृत रहे। वहीं झांसी से नए खेल सत्र में लगने वाले अस्थाई कैंपों में प्रशिक्षण देने के लिए लगभग 14 लोगों ने आवेदन किए हैं, जो हॉकी, क्रिकेट, भारोत्तोलन, फुटबाल, बालीवाल, जिमनास्ट से हैं। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि संभावना है कि एक जुलाई से यह कैंप शुरू हो जाएंगे। खेल निदेशालय द्वारा घोषणा के बाद इनमें पंजीकरण के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। वर्तमान में विभागीय स्थाई कैंपों में हैंडबाल, जूडो, बैडमिंटन व बाक्सिंग के चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed