{"_id":"5d0806668ebc3e50954c2014","slug":"156080700119-jhansi-news56","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
झांसी। प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव का कांग्रेसियों ने विरोध जताते हुए कलेक्ट्रेेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में प्रस्ताव को जनता के साथ अन्याय बताया। मंगलवार सुबह 10 बजे कांग्रेसी इलाइट चौैराहा पर धरना-प्रदर्र्शन भी करेंगे।
ज्ञापन में बताया गया कि निकाय चुनावों के बाद प्रदेश में सरकार ने बिजली की दरों में 15.68 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की थी। अब लोकसभा चुनाव होने के बाद पुन: प्रदेश सरकार 25 प्रतिशत बिजली दरों में बढ़ोत्तरी करने जा रही है, जो गरीब जनता के साथ अन्याय होगा। प्रदेश में बिजली की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो रही है। जनता बिजली आपूर्ति से त्रस्त है। पहले जनता को राहत देने के लिए विद्युत कटाती बंद की जाए। करारी स्थित कांशीराम कॉलोनी में बीपीएल कार्ड धारकों को आवास दिए गए। इसके बाद आवासों से बिजली के मीटर जबरन उतार दिए गए। बिना मीटर रीडिंग लिए बिल बनाकर दिए जा रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि यूपी पॉवर कॉरपोरेशन द्वारा यूपी विद्युत नियामक आयोग को भेजा गया प्रस्ताव नियामक आयोग द्वारा मंजूर न किया जाए। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी गई कि यदि उक्त दरें लागू हुईं तो बड़ा आंदोलन होगा।
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, विवेक बाजपेयी, अफजल हुसैन, इम्तियाज हुसैन, देवी सिंह कुशवाहा, मजहर अली, सीडी लिटौरिया, सुलेमान अहमद मंसूरी, अब्दुल जाबिर, अखलाक मकरानी, कामता प्रसाद वर्मा, श्याम सिंह, अभिनाश भारती, अफताफ अहमद, मनीराम कुशवाहा, आरिफ, सलीम, राजकुमार यादव, अमर शाक्या मौजूद रहे।