फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, पुत्री घायल

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, पुत्री घायल

Sat, 15 Jun 2019 10:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, पुत्री घायल
सड़क हादसे मेें शिक्षक की मौत, पुत्री घायल
विज्ञापन

झांसी। थाना सीपरी बाजार स्थित साहनी बिहार के पास शुक्रवार को स्कूटी सवार शिक्षक निरंजन दास पाठक (54) और अलकनंदा (21) को पानी के टैंकर ने टक्कर मार दी। घायल हालत में दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां निरंजन दास ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सीपरी बाजार अंतर्गत साहनी बिहार कॉलोनी निवासी निरंजन दास पाठक मध्य प्रदेश के शिवपुर स्थित नवोदय विद्यालय मेें शिक्षक थे। विद्यालय की छुट्टियां होने के बाद से वे घर पर ही थे। शुक्रवार को वे अपनी पुत्री अलकनंदा के साथ स्कूटी पर सवार होकर बिजली का बिल जमा करने के लिए निकले। अभी दोनों घर से कुछ दूरी पर निकले थे, तभी सामने तेज गति से आ रहे पानी के टैंकर ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वे गिरकर टैंकर की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए। जबकि, उनकी पुत्री उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक टैंकर लेकर भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उपचार के दौरान निरंजन दास ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पुत्री का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन


चालक नहीं मिला, मालिक पकड़ा
घटना के बाद ही पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। शनिवार को पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक को पकड़ लिया, जिससे पूछताछ कर चालक की भी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed