फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   आयुष्मान योजना के कार्ड न बनने पर कमिश्नर नाराज

आयुष्मान योजना के कार्ड न बनने पर कमिश्नर नाराज

Sun, 09 Jun 2019 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान योजना के कार्ड न बनने पर कमिश्नर नाराज
आयुष्मान योजना के कार्ड न बनने पर कमिश्नर नाराज
विज्ञापन

झांसी। शनिवार को मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने योजना की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। गोल्डन कार्ड न बनने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।
आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना की प्रधानमंत्री स्वयं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करने वाले हैं। एक सप्ताह के भीतर योजना के कार्यों में प्रगति लाई जाए। उन्होंने योजना की खराब प्रगति के लिए मंडल के सीएमओ और सीएमएस को उत्तरदायी ठहराया। मंडलायुक्त ने आक्रोश जताते हुए कहा कि अस्पतालों में गोल्डन कार्डों के लिए लाभार्थियों को अनावश्यक दौड़ाया जाता है। अस्पतालों में लाभार्थियों को पोस्टरों के माध्यम से जानकारी दी जाए कि उन्हें कौन-कौन से कागजों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 16 जून के बाद कभी भी मुख्यमंत्री झांसी आ सकते हैं। यदि योजना की यही स्थिति रही तो कार्रवाई तय है। ये योजना भारत सरकार और प्रदेश सरकार के फोकस में है। अत: अधिकारी संवेदनशील होकर योजना का क्रियान्वयन करें।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, अपर आयुक्त त्रिभुवन विश्वकर्मा, जेडीसी आर बी भास्कर, अपर निदेशक स्वास्थ्य सुमन बाबू मिश्रा, सीएमओ डा. सुशील प्रकाश समेत अन्य अधिकारी, निजी अस्पतालों के चिकित्सक व संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed