{"_id":"5cfc1924bdec220756713b64","slug":"15600253734-jhansi-news146","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल के अब फटाफट मिलेंगे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल के अब फटाफट मिलेंगे कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूबवेल के अब फटाफट मिलेंगे कनेक्शन
झांसी। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने झांसी जनपद में लंबित चल रहे ट्यूबवेल कनेक्शनों को जल्द से जल्द देने के आदेश दिए हैं। साथ ही नए सत्र के लिए दस हजार कनेक्शनों का लक्ष्य दिया है।
विगत तीन जून को विधायक जवाहर लाल राजपूत ने ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर उनको अवगत कराया था कि झांसी जनपद में मांग के हिसाब से दस हजार नए ट्यूबवेल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन शासन ने अभी तक इस पर स्वीकृति प्रदान नहीं की। इस कारण बिजली विभाग के अधिकारी किसानों को निजी ट्यूबवेल कनेक्शन देने के लिए सहमति पत्र जारी नहीं कर रहे हैं। इससे किसान दुखी व परेशान हैं। इस पर ऊर्जा मंत्री ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को पूर्व में पंजीकृत किसानों को जल्द से जल्द प्राथमिकता पर कनेक्शन देने व नए लक्ष्य के हिसाब से पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।