{"_id":"5cfbe774bdec2206fd72d93e","slug":"156001265318-jhansi-news58","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बराठा की जलधारा’ ने कोछाभांवर में दी मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बराठा की जलधारा’ ने कोछाभांवर में दी मुस्कान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बराठा की जलधारा’ ने कोछाभांवर में दी मुस्कान
झांसी। कोछाभांवर को बराठा बेसिन पेयजल पाइप लाइन योजना से जोड़ दिया गया है। यहां 12 स्टैंड पोस्ट (सरकारी नल) लगा दिए गए हैं, जिनसे अभी पानी दिया जा रहा है। 14 जून से यहां के लोगों को कनेक्शन दिए जाएंगे। इस योजना के लागू होने से कोछाभांवर की करीब दस हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
जलनिगम महायोजना के बजट से ही बंद पड़ी बराठा बेसिन पेयजल योजना को चालू कर रहा है। 2800 मीटर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को बदल लिया गया है। इस योजना के तहत बड़ागांव क्षेत्र के बराठा के नजदीक लगे छह ट्यूबवेलों की मदद से करीब छह एमएलडी (साठ लाख लीटर) पानी रोज मिल सकेगा। अतिरिक्त पानी के लिए नजदीक ही दो नए ट्यूबवेल भी लगाए जा रहे हैं। इनमें एक ट्यूबवेल के लिए बोर हो गया है। पहले चरण में बराठा बेसिन पेयजल योजना के तीन ट्यूबवेल को चालू कर कोछाभांवर को पानी देना शुरू कर दिया गया है। कोछाभांवर की गलियों में दस किलोमीटर पाइप लाइन डाल दी गई है। कुछ गलियां बाकी रह गई हैं। जहां पाइप लाइन डल चुकी है, वहां अलग- अलग स्थानों पर सरकारी नल लगा दिए हैं। इन नलों में पानी आना शुरू हो गया है।
मालूम हो कि 20 से 25 मई के बीच कोछाभांवर में 12 स्टैंड पोस्ट लगाने के बाद बराठा से कोछाभांवर तक 11 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन में पानी दौड़ाया गया था, लेकिन रास्ते में 15 से अधिक जगह पाइप लाइन लीकेज निकल आए थे, जिनसे पानी बह रहा था। इसके बाद लीकेज की मरम्मत का काम शुरू किया गया। लीकेजों की मरम्मत के बाद सात जून से पानी दौड़ाना शुरू किया गया।
विज्ञापन
बराठा बेसिन पेयजल योजना से कोछाभांवर को पानी मिलने लगा है। अभी 12 स्टैंड पोस्ट लगाकर पानी दिया जा रहा है। 14 जून को उद्घाटन कार्यक्रम के बाद लोगों को कनेक्शन देना शुरू कर दिया जाएगा। - अमित कुमार, अधिशासी अभियंता।