फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सात जून को सात काम पर लगेगी मोहर

सात जून को सात काम पर लगेगी मोहर

Wed, 05 Jun 2019 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
सात जून को सात काम पर लगेगी मोहर
सात जून को सात काम पर लगेगी मुहर
विज्ञापन

झांसी। लंबे समय से अटके स्मार्ट सिटी के कार्य एक बार फिर गति पकड़ेंगे। सात जून को एक अहम बैठक होगी, जिसमें सात कार्यों पर मुहर लगेगी। इसमें प्रमुख कार्य स्मार्ट सिटी सड़क, स्मार्ट क्लास, स्मार्ट स्कूल सहित कई अन्य कार्य शामिल हैं। अनुमोदन मिलने के बाद कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा।
लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद स्मार्ट सिटी आकार लेने लेगी। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में होने वाली कई कामों की योजना कागजों में तैयार की जा चुकी है। कार्यों को धरातल पर लाने के लिए सात जून को बैठक होगी। इसमें सात प्रमुख कार्यों के प्रस्ताव पर चर्चा होने के बाद मुहर लगेगी तथा टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसी तरह, नगर निगम में शहर का कमांड सेंटर बनाया जाना है। इसके तहत पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जाएगा, जिस पर नगर निगम में बनने वाले कमांड सेंटर से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

11 सरकारी भवनों और 14 विद्यालय भवनों पर सोलर सिस्टम, 101 सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट स्थापित होंगे। स्मार्ट रोड का भी प्रस्ताव रखा जाएगा। 9.85 किलोमीटर की सड़क कर्माबाई चौराहे से इलाइट चौराहा, जीवन शाह, किला होते हुए मिनर्वा पहुंचेंगी। इसके अलावा दो स्मार्ट स्कूल जीआईसी और जीजीआईसी तथा छह स्कूलों में 20 स्मार्ट क्लासेज का प्रस्ताव रखा जाएगा। बता दें कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत झांसी महानगर का चयन दो साल पहले हुआ था। चयन के बाद से ये योजना कागजों में ही दौड़ रही थी पर अब ये धरातल पर आकार लेने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पिंक टॉयलेट का होगा लोकार्पण
शहर में महिलाओं के लिए सात स्थानों पर पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाना है। इनमें से बीकेडी और बस स्टैंड के पास का काम अंतिम दौर में है। इसी सप्ताह दोनों का लोकार्पण होगा। जबकि, सीपरी बाजार और जिला महिला अस्पताल के सामने भी तेजी से निर्माण कार्य जारी है। इनके अलावा तीन और पिंक टॉयलेट बनाई जानी हैं, जिनके लिए भी स्थान तय नहीं हैं। इन टॉयलेट की सफाई व निगरानी का काम महिला कर्मचारी ही करेंगी। टॉयलेट में दो इंडियन व दो वेस्टर्न होंगी। साथ ही दिव्यांग महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था होगी। इसके अलावा टॉयलेट में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगेगी। बेबी फीडिंग चैंबर अलग से बनाया जाएगा। साथ ही टॉयलेट में आरओ पानी की भी व्यवस्था होगी।


स्मार्ट सिटी की बैठक के बाद सात कार्यों को रखा जाएगा तथा अनुमोदन मिलने के बाद सभी कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाएगा। - एके शर्मा, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed