{"_id":"5ce70b1dbdec22071b38abf7","slug":"15586455847-jhansi-news44","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुझान जानने को टीवी से चिपके रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुझान जानने को टीवी से चिपके रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुझान जानने को टीवी से चिपके रहे लोग
झांसी। लोकसभा चुनाव का परिणाम जानने के लिए बृहस्पतिवार सुबह से लोग उत्सुक दिखे। सुबह आठ बजे से ही लोग घरों में मतगणना का रुझान और परिणाम जानने के लिए टीवी से चिपके रहे। अधिकतर लोगों ने मोबाइल के जरिए मतगणना का पल-पल का हिसाब लिया। किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले, यह जानने की उत्सुकता हर किसी में दिखी। सब लोग अपने लोकसभा क्षेत्र के साथ ही देशस्तर पर राजनीतिक दलों की स्थिति जानना चाह रहे थे।
लोकसभा चुनाव की मतगणना का हाल जानने के लिए टीवी और मोबाइल बेहतर संसाधन बना। लोग हर काम छोड़कर टीवी के सामने जा बैठे। मनोरंजन वाले चैनलों की बजाए बृहस्पतिवार को लोगों ने केवल न्यूज चैनलों पर नजर गड़ाए रखीं। किस पार्टी की कितनी सीटें निकल रही हैं, इसको लेकर लोग एक-दूसरे से मोबाइल पर बातें करते रहे। सरकारी कार्यालयों में भी लगभग यही हाल रहा। कर्मचारी कामकाज निपटाने के बजाए टीवी से चिपके रहे। बड़ी दुकानों में भी टीवी सेट लगे थे। वहां बैठे लोग मतगणना का हाल देखते रहे। भोजला मंडी में जिनकी ड्यूटी लगी थी और जो मतगणना कक्ष के बाहर थे, उनके मोबाइल मतगणना की समाप्ति तक बजते रहे। लोग मतगणना स्थल से भी मोबाइल के जरिए जिले का हाल बताते रहे।
फेसबुक भी बना सूचना का माध्यम
मतगणना की पल-पल की रिपोर्ट सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुई। युवा वर्ग चक्रवार प्रत्याशियों को मिले मत पोस्ट करते रहे। इतना ही नहीं, कौन प्रत्याशी कितने वोटों से आगे है, इसका भी जिक्र होता रहा। कुछ तो आयोग की वेबसाइट से आंकड़े लेकर उसे फेसबुक पर पोस्ट करते रहे। अधिकतर युवाओं को फेसबुक पर ही मतगणना की जानकारी लेते-देते देखा गया।