फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   भाजपा प्रत्याशी ने मऊरानीपुर का किला भी भेदा

भाजपा प्रत्याशी ने मऊरानीपुर का किला भी भेदा

Fri, 24 May 2019 02:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी ने मऊरानीपुर का किला भी भेदा
भाजपा प्रत्याशी ने मऊरानीपुर का किला भी भेदा
विज्ञापन

झांसी। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की उमा भारती ने झांसी - ललितपुर संसदीय सीट की चार विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की थी। मऊरानीपुर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था लेकिन, इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ये किला भेदने में कामयाब रहे। उन्होंने क्षेत्र के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में शानदार जीत हासिल की।
झांसी - ललितपुर संसदीय सीट पर लोकसभा चुनाव के इतिहास में 2014 में उमा भारती ने सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया था। उन्हें 5,75,889 वोट हासिल हुए थे। उमा ने सपा के डा. चंद्रपाल सिंह यादव को 1,90,467 वोटों के लंबे अंतर से हराया था। क्षेत्र की झांसी नगर, बबीना, ललितपुर नगर और महरौनी सीट पर उन्होंने जीत हासिल की थी लेकिन, मऊरानीपुर में वे सपा के किले में सेंध नहीं लगा पाईं थीं। यहां सपा को 91,626 और भाजपा को 90,825 वोट मिले थे। इस बार भाजपा ने इस सीट पर पिछला हिसाब भी चुकता कर लिया। मऊरानीपुर में अनुराग शर्मा को 1,37,289 और सपा के श्यामसुंदर सिंह यादव को 94,602 वोट मिले। मऊरानीपुर में भाजपा ने सपा को 42,687 वोटों के अंतर से हराया।
विज्ञापन

भाजपा का हर विधानसभा क्षेत्र में डंका बजा
झांसी। भारतीय जनता पार्टी ने संसदीय क्षेत्र की हर विधानसभा में जीत का डंका बजाया। भाजपा के अनुराग शर्मा को सबसे ज्यादा 2,03,576 वोट ललितपुर नगर में मिले। दूसरे नंबर पर महरौनी में अनुराग ने 1,85,914 वोट हासिल किए। जबकि, झांसी नगर में 1,51,475, मऊरानीपुर में 1,37,289 और बबीना में 1,27,091 वोट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महरौनी में सपा को सबसे ज्यादा वोट मिले
झांसी। संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में से ललितपुर जिले की महरौनी विधानसभा क्षेत्र में सपा को सर्वाधिक वोट मिले। सपा प्रत्याशी ने महारौनी में 1,05,920 वोट हासिल किए। इसके अलावा ललितपुर में 99,614, मऊरानीपुर में 94,602, बबीना में 74,881 और झांसी नगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 67,006 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed