{"_id":"5ce5adcfbdec22071212d652","slug":"155855616216-jhansi-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में लगी आग
विज्ञापन
दुकान में लगी आग
झांसी। कोतवाली के गुंसाईपुरा स्थित एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। खबर पाकर मौके पर पहुंचीं तीन दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सही समय पर आग बुझ जानेे के कारण अन्य दुकानें भी चपेट में आने से बच गईं।
थाना सीपरी बाजार स्थित मसीहागंज ब्रह्मनंद की गुंर्साईपुरा में प्लास्टिक की दुकान है। मंगलवार रात वे दुकान बंदकर घर चले गए। बुधवार सुबह अचानक दुकान के बाहर गैलरी में रखे प्लास्टिक के माल में आग लग गई। धुआं उठते देख आसपास के लोग घबरा गए। मौके पर जाकर देखा तो गैलरी से आग की लपटें उठ रही थीं। सूचना मिलते ही कोतवाली व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। समय से आग बुझ जाने के कारण आसपास की दुकानों में आग नहीं लग सकी। बताया गया है कि दुकान के पास में ही बैटरी की भी दुकान है। माना जा रहा है कि बैटरी से निकली चिंगारी या फिर स्पार्किंग की वजह से प्लास्टिक के सामान में आग पकड़ गई।