फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   किसानों के खाते में आए दस करोड़

किसानों के खाते में आए दस करोड़

Thu, 23 May 2019 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
किसानों के खाते में आए दस करोड़
किसानों के खाते में आए दस करोड़
विज्ञापन


झांसी। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी गई उड़द और मूंगफली के बकाया का भुगतान शुरू हो गया है। बुधवार तक झांसी जनपद के 1100 से अधिक किसानों को दस करोड़ रुपये से ज्यादा धनराशि का भुगतान कर दिया गया।
उड़द और मूंगफली की खरीद का काफी भुगतान सरकार पहले ही कर चुकी थी लेकिन कुछ बकाया रह गया था। गरौठा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत लगातार किसानों के बकाया पैसा जारी करवाने के लिए शासन स्तर पर अधिकारियों से मिले रहे थे। हाल ही में उन्होंने प्रमुख सचिव सहकारिता से मिलकर जल्द से जल्द पैसा जारी करवाने की मांग की थी। अब शासन ने किसानों को उड़द, मूंगफली के बकाया पैसे का भुगतान करना शुरू कर दिया है। विधायक ने बताया कि बुधवार तक झांसी जिले के 1100 से अधिक किसानों को लगभग दस करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। प्रमुख सचिव सहकारिता ने उन्हें आश्वासन दिया है कि यदि सर्वर में कोई समस्या नहीं आती है तो दो-तीन में पूरा पैसा किसानों को मिल जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स..
गेहूं के भुगतान में देरी का मामला उठाया
बुधवार को भी विधायक जवाहर लाल राजपूत लखनऊ में प्रमुख सचिव सहकारिता से मिले। वहां उन्होंने गेहूं की खरीद के बाद एक-एक महीने तक किसानों को पैसे का भुगतान नहीं होने का मामला उठाया। विधायक के अनुसार इस पर प्रमुख सचिव ने अधीनस्थों से नाराजगी जताई और जल्द भुगतान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed