फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बाईपास होकर गुजर रही सरकारी बसें, यात्री परेशान

बाईपास होकर गुजर रही सरकारी बसें, यात्री परेशान

Sat, 30 Mar 2019 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
बाईपास होकर गुजर रही सरकारी बसें, यात्री परेशान
बाईपास होकर गुजर रही रोडवेज
विज्ञापन

बबीना। पिछले कई दिनों से सरकारी डिपो बसे कस्बे से न होकर हाइवे बाईपास रोड से होकर गुजर जाती है। जिससे कस्बे में आने वाले यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

कस्बे से प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं नौकरी पेशा झांसी आवागमन करते है। जिन्हें समय से साधन न मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेन रोड निवासी हृदय सिंह यादव ने बताया कि झांसी से बबीना आती हुई सरकारी एवं प्राइवेट बस बबीना के यात्रियों को बाईपास हाईवे टोल प्लाजा पर उतार देती है जिससे कस्बे में उन्हें 2 किलोमीटर पैदल आना पड़ता है। वहीं, बबीना के पंप हाउस निवासी शिक्षक बृजेंद्र साहू ने बताया कि बबीना से झांसी प्रतिदिन जाने वाले विद्यार्थियों को भरे हुए छोटे वाहनों में बैठ कर असुविधा के साथ जाना पड़ता है। इसका मुख्य कारण सरकारी बसों का हाइवे से होकर गुजरना है। यात्रियों का कहना है कि अधिकारी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। इस संबंध में हंसारी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राम सहाय ने बताया कि इन शिकायतों पर सभी चालकों को सख्त निर्देश देकर प्रत्येक कस्बा व नगर में अंदर होकर जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि फिर भी बस चालक यात्री को लेकर अंदर जाने से मना करता है तो वह यात्री मोबाइल नंबर 94159 02979 पर सूचना देकर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed