{"_id":"5a761b3b4f1c1bcb268b7f7f","slug":"15176898695-taldehate-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पवा का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पवा का दौरा
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्रामीणों का आपसी सामंजस्य देख प्रभावित हुए मुख्य सचिव
आदर्श ग्राम पवा का भ्रमण कर उपस्वास्थ्य केंद्र, आयुर्वेद चिकित्सालय, प्राइमरी पाठशाला, आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया
तालबेहट। प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने अपने एक दिवसीय जनपदीय भ्रमण पर शनिवार को आदर्श ग्राम पवा के विकास की जमीनी हकीकत को देखा। उन्होंने पूरे गांव का भ्रमण कर साफ सफाई एवं विकास कार्यों की वास्तविकता देखी। बाद में एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि यह जिस गांव के ग्रामीणों में इतना सामंजस्य हो उसे आदर्श ग्राम बनने से कोई नहीं रोक सकता।
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत मुख्य सचिव राजीव कुमार विकास खंड तालबेहट अंतर्गत ग्राम पवा पहुंचे। उन्होंने एक किसान के साथ गनपत पुत्र ग्यासी कुशवाहा के आवास का फीता काट कर अपने भ्रमण की शुरूआत की। इसके बाद वह स्वास्थ्य उपकेंद्र गए। जहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से विभागीय जानकारी ली। उनकी धर्मपत्नी ने टीकाकरण के बारे में ग्रामीण महिलाओं से जानकारी ली। इस मौके पर ग्राम प्रधान ने उपकेंद्र पर सप्ताह में दो दिन किसी एक चिकित्सक को उपलब्ध कराने की बात रखी। इस पर उन्होंने एडी स्वास्थ्य डॉ. एसबी मिश्रा को तत्काल कार्य करने के निर्देश दिए।
इसके साथ उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सालय, प्राइमरी पाठशाला, आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया और वहां कार्यरत कर्मचारियों से विभागीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। विद्यालय में उन्होंने मिड-डे मील का स्वाद लिया और छात्रों से कुछ प्रश्न पूछे। कक्षा पांच तक के विद्यालय में एक कक्षा के छात्रों के बरामदे में बैठने की जानकारी पर उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विद्यालय के बाहर पड़ी खाली जमीन पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराने के निर्देश दिए। हाट-बाजार का भी निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ गांव की कई गलियों में घूमकर साफ-सफाई एवं सड़कों की स्थिति को देखा।
विज्ञापन
बाद में जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि जिस गांव में पूर्व ग्राम प्रधान और वर्तमान ग्राम प्रधान में मैत्री भाव देखने को मिलता हो उस गांव को आदर्श ग्राम बनने से कोई नहीं रोक सकता। इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि एनआरएलएम योजना के तहत इस गांव में महिलाओं के आठ समूह चल रहें है। इन समूहों से परिवार सशक्त होता है। इस ओर अन्य गांवों में कार्य होना चाहिए। गांव के नशा मुक्ति पर कहा कि जब तक दिल से इस बारे में नहीं सोचा जाएगा तब तक यह संभव नहीं है। पूरे बुंदेलखंड में पानी की भारी किल्लत है। इसके लिए मिल कर जल संचयन पर ध्यान देना होगा। इसकी सबसे अधिक तकनीकी इजरायल के पास हैं। मुख्यमंत्री की इस संबंध में इजरायल से बात चल रही है और शीघ्र ही वहां का एक प्रतिनिधि मंडल इसके लिए बुंदेलखंड आएगा।
मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने कहा कि पवा गांव का सबसे पहले ओडीएफ होना एक खुशी की बात है। यह विकास की पहली यात्रा है। जब व्यक्ति के मन और सोच का विकास होगा तभी हम अच्छे विषय के बारे में सोच सकते हैं। इसके बाद व्यक्ति की सोच स्वत: अच्छी होगी। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि वह शासन की मंशा के अनुरूप पूरे जनपद में कार्य करेंगे। जनपद को विकास की ओर ले जाएंगे।
इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक जवाहर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण लक्ष्कार, अपर आयुक्त उर्मिला सोनकर सहित कई विभागों के मंडल एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
इससे पूर्व ग्राम प्रधान ज्योति मिश्रा और पूर्व ग्राम प्रधान विनीता रजक, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय मिश्रा, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिरोमन सिंह बुंदेला ने किया।