{"_id":"5cd33861bdec22074b0a88a4","slug":"151557346401-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडक्रास में स्वयं सेवकों की होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडक्रास में स्वयं सेवकों की होगी भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेडक्रास में स्वयं सेवकों की होगी भर्ती
झांसी। विश्व रेडक्रास दिवस पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की ओर से संगोष्ठी हुई। इसमें रेडक्रास के संस्थापक सर हेनरी डयूनेंट के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। चेयरमैन आचार्य हरीओम पाठक ने कहा कि दुर्घटना, युद्ध पीड़ितों की सुरक्षा व स्वास्थ्य लाभ के लिए सोसाइटी हर संभव कार्य करती है। जिले में स्वयं सेवकों की भर्ती कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यालयों द्वारा रेडक्रास शुल्क अनिवार्यता से जमा किया जाता है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुशील प्रकाश, डिप्टी चेयरमैन सुदर्शन शिवहरे, कोषाध्यक्ष मनमोहन मनु, डा. पीयूष नायक, रमाकांत वर्मा, प्रो. एसआर गुप्ता, नीति शास्त्री आदि मौजूद रही। इधर जन चेतना युवा समिति ने विठ्ठलनाथ जी के मंदिर गुसाईपुरा में संगोष्ठी कर रेडक्रास दिवस मनाया। इस अवसर पर अशोक श्रीवास्तव, मुकेश सिंघल आदि मौजूद रहे।