फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   शताब्दी एक्सप्रेस के विदेशी मेहमान बेहाल-City

शताब्दी एक्सप्रेस के विदेशी मेहमान बेहाल-City

Sat, 27 Jan 2018 08:28 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस के विदेशी मेहमान बेहाल-City
शताब्दी फिर लेट, विदेशी मेहमान निराश
विज्ञापन

- दस दिन से लगातार देरी से आ रही, अन्य ट्रेनों की चाल गड़बड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
नई दिल्ली से हबीबगंज जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के शनिवार को तीन घंटे देरी से आने के कारण विदेशी पर्यटक निराश दिखे। ट्रेन की देरी से उनका निर्धारित कार्यक्रम गड़बड़ हो गया। यह ट्रेन पिछले दस दिन से लगातार लेट आ रही है। शनिवार को ग्वालियर-बरौनी छपरा मेल रद्द होने से कानपुर की तरफ जाने के लिए यात्री परेशान रहे। अन्य ट्रेनों की लेटलतीफी भी जारी है।
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो, ओरछा के दर्शनीय स्थलों को देखने के लिए अक्तूबर से फरवरी तक अमेरिकन, ब्रिटिश, चाइना, जापान, कोरिया के ग्रुप आते हैं। अधिकतर विदेशी सैलानी निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से शताब्दी एक्सप्रेस से आगरा से झांसी आते हैं और एक दिन खजुराहो में गुजारने के बाद वापस शताब्दी एक्सप्रेस से लौट जाते हैं। कुछ यात्री एक दिन ओरछा व एक दिन खजुराहो में बिताने के बाद लौटते हैं। शताब्दी एक्सप्रेस पिछले 10 से तीन से चार घंटे देरी से आ रही है। इस कारण विदेशी यात्रियों का निर्धारित कार्यक्रम बिगड़ रहा है, जिससे उनकी यात्रा का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। शनिवार को भी यह ट्रेन तीन घंटे देरी से आई।
विज्ञापन

ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल को निरस्त कर दिया गया। शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचने वाली बरौनी-ग्वालियर छपरा मेल के 20 घंटे देरी से शनिवार को ग्वालियर पहुंची, इस कारण शनिवार को ग्वालियर-बरौनी छपरा मेल को भी रद्द कर दिया गया। चूंकि, इस ट्रेन में कानपुर और लखनऊ तक जाने वाले यात्रियों को आसानी से कन्फर्म बर्थ मिल जाती हैं। इस ट्रेन के रद्द रहने से मजबूरन दूसरी ट्रेनों में बिना कन्फर्म सीट के यात्रा करना पड़ा। 12627 कर्नाटका एक्सप्रेस 15 घंटे, 12590 सिकंदराबाद गोरखपुर एक्सप्रेस दस घंटे, 12172 हरिद्वार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस दस घंटे, 12138 पंजाब मेल चार घंटे, 18216 जम्मूतवी दुर्ग एक्सप्रेस 12 घंटे देरी से आई। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का बुरा हाल रहा। वहीं, ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए पूछताछ कार्यालय में यात्रियों का जमघट लगा रहा। तीन घंटे से अधिक देरी से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को दूसरी गाड़ी में जाने के लिए परमिट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed