{"_id":"5a6895c64f1c1bb2208b5176","slug":"151516803526-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर प्रदेश दिवस: 56 योजनाओं का लोकार्पण-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर प्रदेश दिवस: 56 योजनाओं का लोकार्पण-City
Updated Wed, 24 Jan 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
56 कार्यों का लोकार्पण, 10 का हुआ शिलान्यास
- उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर विधायकों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
- प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदेश के इतिहास के बारे में बताया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर बुधवार को जिले भर में 56.87 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न सड़कों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर, विद्युत उप केंद्र सकरार, सीओ टहरौली कार्यालय भवन और अग्निशमन केंद्र मोंठ के आवासीय भवन समेत 56 कार्यों का मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा ने बटन दबाकर लोकार्पण किया। साथ ही 7.84 करोड़ की लागत से झांसी विकास प्राधिकरण के तीन और मंडी परिषद के सात विकास कार्यों की आधारशिला भी रखीं गईं।
उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस मनाने की परंपरा पहली बार शुरू हुई है। 1950 में इस राज्य का नाम उत्तर प्रदेश पड़ा। इससे पहले उत्तर प्रदेश युनाइटेड प्रॉविंस के नाम से जाना जाता था। योगी सरकार में गुंडों का सफाया हो चुका है। ई-टेंडरिंग की व्यवस्था होने से माफियाओं का राज खत्म हो गया है। विधायक बिहारी लाल आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरगामी विस्तृत सोच का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जा रहा है। पूर्व के मुख्यमंत्रियों ने कभी इस बात पर ध्यान नहीं दिया। जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने कहा कि आईजीआरएस पर आने वाली समस्याओं का तेजी से निस्तारण किया जा रहा है। अन्य प्रशासनिक और प्रवक्ताओं ने प्रदेश के गौरवशाली इतिहास व स्वर्णिम भविष्य पर विचार रखें। कार्यक्रम स्थल पर सॉफ्ट ट्वायज की प्रदर्शनी लगाई गई।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, मंडलायुक्त कुमुद लता श्रीवास्तव, पुलिस उपमहानिरीक्षक जवाहर, एसएसपी जेके शुक्ला, प्रोफेसर डीपी गुप्ता, डॉ. नीता यादव, प्रोफेसर एलसी साहू, डॉ. जगदीश सिंह चौहान उपस्थित थे। संचालन डॉ. नीति शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
अभी खत्म नहीं हुआ भ्रष्टाचार
विधायक जवाहर लाल राजपूत ने मंच से प्रशासनिक मशीनरी पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि काम करने से ही विकास होता है। मगर, आज भी प्रशासनिक मशीनरी धीमी गति से काम कर रही है। भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री बुंदेलखंड की दशा और दिशा बदलना चाहते हैं। बुंदेलखंड के पास पीने का पानी नहीं, रोजगार नहीं। अगर प्रशासनिक अफसर इसी धीमी गति से योजनाओं पर नीति बनाते रहेंगे तो लोगों को जल्द लाभ मिलना मुश्किल है।
प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम में रानी लक्ष्मीबाई विद्यालय की छात्राओं ने ‘खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थीं’ गीत पर झांसी रानी के जीवन से जुड़ी घटनाओं को प्रदर्शित किया। पंडित कृष्ण चंद्र शर्मा राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ‘दुल्हन चली, हो पहन चली, तीन रंग की चोली’ गीत पर नृत्य किया। बुंदेलखंड महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राई नृत्य प्रस्तुत किया। एचएम मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ‘लुक छिप न जाओ जी’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।
नहीं आए प्रभारी मंत्री
योजनाओं का लोकार्पण करने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह को आना था, मगर वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकें। उनकी जगह विधायक रवि शर्मा ने योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
लाभार्थियों को बांटे चेक
कार्यक्रम में व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कराने वाली ढिमरपुरा परवई गांव की महिलाओं को प्रोत्साहन चेक बांटे गए। प्रधानमंत्री आवासीय योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के लाभार्थियों को धनराशि के चेक बांटे गए।
इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास
मंडी परिषद द्वारा 24.16 लाख रुपये से बाजना मार्ग से नए कुआं होते हुए रक्सा राजापुर मार्ग पर दलित बस्ती कौड़रा तक सड़क मरम्मत कार्य, 30.08 लाख रुपये से हाजीपुर से उड़ैना मार्ग, 45.49 लाख रुपये से लहचूरा से बम्हौरी तक सड़क मरम्मत, 16.54 लाख से कटेरा से लारौन तक सड़क मरम्मत कार्य, 29.47 लाख रुपये से कटेरा से रियारा होते हुए मध्यप्रदेश की सीमा तक सड़क मरम्मत कार्य, 5.40 लाख रुपये से गढ़बई- ककरबई मार्ग से भौवाई तक सड़क मरम्मत, 15.28 लाख रुपये से राष्ट्रीय राजमार्ग से भरोसा गांव तक सड़क मरम्मत कार्य और झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा एक करोड़ नौ लाख रुपये की लागत से बेतवा विहार आवासीय योजना में नाला निर्माण, एक करोड़ 59 लाख रुपये से बेतवा विहार में पार्कों का निर्माण कार्य और तीन करोड़ पचास लाख रुपये की लागत से जेडीए की बेतवा विहार आवासीय योजना में सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा 56.87 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हो चुके 56 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें मंडी परिषद की ओर से 44 सड़कों की मरम्मत, जल निगम की कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस द्वारा ब्लाक गरौठा के समाजवादी अभिनव माडल स्कूल कुरैठा बाउंड्रीवाल व गार्डरूम, ब्लाक मोंठ के कुम्हरार गांव का नवीन मॉडल स्कूल, थाना मऊरानीपुर में श्रेणी-1,2 व 3 के छह आवास, महिला थाने में बैरक, थाना नबाबाद में महिला बैरक, क्षेत्राधिकारी टहरौली का आवासीय भवन और अग्निशमन केंद्र मोंठ के आवासीय भवन शामिल हैं।